कोखराज थाना क्षेत्र के असतुल्लागंज निवासी अभिषेक कुमार गल्ला व्यवसाई हैं। रोज की तरह सोमवार को भी वह अनाज बेचने के लिए भरवारी गए हुए थे। अनाज बिक्री का रुपया लेकर शाम सात बजे घर वापस आते समय भरवारी के रिद्धि-सिद्धि कॉलेज के समीप दो बाइक पर सवार चार युवक आए और ओवरटेक कर अभिषेक को रोक लिया।
अभिषेक कुछ समझ पाते के तमंचा सटाकर और तमंचा पास रहे अनाज बिक्री के एक लाख रुपये और मोबाइल लूट लिया। वारदात को अंजाम देकर बदमाश धमकी देते हुए फरार हो गए। किसी तरह बदहवाश हालात में घर पहुचे अभिषेक ने घटना की जानकारी परिजनों को दी।कोखराज इंस्पेक्टर ज्ञान सिंह ने ऐसी किसी जानकारी से इनकार किया है।