फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: नर्सिंग छात्रा का शव फंदे से लटका मिला

Thu, 17 Jul 2025 01:37 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
विज्ञापन
क्षेत्र के निजी कॉलेज में नर्सिंग की पढ़ाई कर रही छात्रा का शव बुधवार सुबह फंदे से लटका मिला। मामले की जानकारी होने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई। पुलिस ने बुधवार सुबह करीब नौ बजे घटना की जानकारी परिजनों को दी। इसके बाद परिजन घटना स्थल पर पहुंचे।
विज्ञापन

छात्रा रंजीता निषाद (21) पुत्री राज बहादुर निषाद निवासी कटरी देढ़वल, थाना पश्चिम शरीरा, कौशाम्बी की रहने वाली थी। वह नर्सिंग फाइनल ईयर की छात्रा थी और बेनीपुर में किराये के कमरे में रहती थी। मंगलवार रात को छात्रा कमरे में सोने चली गई। बुधवार सुबह जब वह काफी देर तक कमरे से बाहर नहीं निकली तो मकान मालिक ने दरवाजा खटखटाया। लेकिन, अंदर से कोई जवाब नहीं आया तो उन्होंने रोशन दान से कमरे के अंदर झांका। अंदर का मंजर देख वह दंग रह गए। छात्रा दुपट्टे के सहारे कमरे के अंदर फंदे से लटकी हुई थी।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दरवाजा तोड़कर शव को बाहर निकाला। पुलिस ने फॉरेंसिक टीम को बुलाकर मौके की जांच कराई और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने छात्रा का फोन और अन्य सामान कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें