कड़ा धाम कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में घर पर अकेले रही मासूम के साथ पड़ोसी किशोर ने दुष्कर्म किया। मासूम की हालत बिगड़ने पर जब परिजनों को जानकारी हुई तो शिकायत पुलिस से की गई। मामले में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे हिरासत में ले लिया है। पुलिस पूरे प्रकरण की जांच कर रही है।
कड़ा धाम कोतवाली क्षेत्र के एक गांव का परिवार मजदूर है। 12 मई को परिवार के लोग अपने चार साल की बेटी को घर में अकेला छोड़कर मजदूरी करने खेत की तरफ चले गए थे। इसी दौरान मासूम को घर में अकेला देख पड़ोसी किशोर घर में घुस गया। आरोप है की किशोर ने मासूम के साथ दुष्कर्म किया। दुष्कर्म के बाद जब मासूम की हालत बिगड़ने लगी तो परिवार वालों को जानकारी हुई।
मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे हिरासत में ले लिया है। मासूम को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस बारे में सीओ सिराथू केजी सिंह का कहना है कि आरोपी किशोर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे हिरासत में ले लिया गया है। प्रकरण की जांच की जा रही है।