फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: सरायअकिल का चंद्रशेखर आजाद पार्क चमकने लगा

Sat, 28 Jan 2023 01:59 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
विज्ञापन
सरायअकिल का चंद्रशेखर आजाद पार्क चमकने लगा
विज्ञापन

नगर पंचायत की ओर से कराए जा रहे सौंदर्यीकरण के कार्य को नहीं कराया था पूरा
संवाद न्यूज एजेंसी
सरायअकिल। बदहाल पड़ा कस्बे का चंद्रशेखर आजाद पार्क चमकने लगा। इससे स्थानीय लोगों में खुशी है।
चंद्रशेखर आजाद की स्मृति में कस्बे के मुख्य बाजार में पार्क बनाया गया है। इसमें आजाद की प्रतिमा लगाई गई है। कुछ सालों से देखरेख के अभाव में पार्क बदहाल हो गया था। जिसे संवारने का जिम्मा नगर पंचायत कार्यालय ने उठाया। पार्क के सौंदर्यीकरण के लिए टेंडर जारी किया गया। ठेकेदार ने दो महीने पहले जीर्णोद्धार का काम शुरू करा दिया था। कुछ दिनों काम कराने के बाद ठेकेदार ने काम बंद कर दिया। कई बार स्थानीय लोगों ने इस पर नाराजगी जताई। नगर पंचायत के अधिकारियों ने इसे गंभीरता से नहीं लिया।
विज्ञापन

अमर उजाला ने मंगलवार के अंक में इस मुद्दे को प्रमुखता से उठाया। इसके बाद अफसरों की नींद टूटी। बुधवार को ठेकेदार ने काम शुरू कराया। बदहाल पार्क गणतंत्र दिवस पर चमक गया। स्थानीय निवासी रंजीत गुप्ता, जितेंद्र कुमार जायसवाल, अनिल केसरवानी, कृष्णा केसरवानी, दिलीप जायसवाल आदि ने खुशी जताई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें