फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: दो महीने में 20 रुपये महंगा हुआ सरसों का तेल, रसोई का बजट बिगड़ा

विज्ञापन
सरिता जायसवाल गृहणी
विज्ञापन
रसोई में सबसे अधिक इस्तेमाल होने वाला सरसों का तेल पिछले दो महीने में 15 से 20 रुपये प्रति किलो तक महंगा हो गया है। लगातार बढ़ रही कीमतों से आम लोगों की जेब पर अतिरिक्त बोझ पड़ रहा है। पहले एलपीजी गैस महंगी हुई और अब खाद्य तेल के दाम बढ़ने से रसोई का मासिक बजट प्रभावित हो गया है।
विज्ञापन

बाजार में पहले सरसों का तेल 130 से 160 रुपये प्रति किलो तक बिक रहा था, लेकिन अब इसकी कीमत 170 से 180 रुपये प्रति किलो पहुंच गई है। वहीं, ब्रांडेड पैकिंग वाले तेल के दाम भी करीब 30 रुपये प्रति लीटर तक बढ़ गए हैं। व्यापारियों के मुताबिक इस बार सरसों की पैदावार कम होने, कच्चे माल की कमी और मालभाड़ा बढ़ने से कीमतों में लगातार उछाल आ रहा है।
विज्ञापन

महंगाई के बीच तेल के बढ़े दाम ने घरेलू खर्च को और बढ़ा दिया है। कीमतों में जल्द राहत नहीं मिली तो परिवार का बजट संभालना मुश्किल होगा।
सरिता जायसवाल,गृहणी
इस बार सरसों की पैदावार कम होने से कच्चे माल की कमी है। तेल की कीमतों में बढ़ोतरी हुई है। फिलहाल दाम कम होने की उम्मीद नहीं दिख रही है।
- मलखान सिंह मौर्य, व्यापारी

सरिता जायसवाल गृहणी

सरिता जायसवाल गृहणी

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें