फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उम्मीद से अधिक पहुंची भीड़

विज्ञापन
विज्ञापन
जिला मुख्यालय के डायट मैदान में आयोजित मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में इतनी भीड़ हो गई कि मैदान में पैर रखने तक की जगह नहीं बची। सड़क तक भीड़ से भरी रही। मुख्यालय मंझनपुर में हर तरफ जबरदस्त जाम लग गया। भीड़ को देखकर मंचासीन नेता भी गदगद दिख रहे थे। जनसभा खत्म होने के बाद लोग सिर्फ भीड़ की चर्चा करते दिखे।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री के आगमन की तैयारी जिला प्रशासन ने महज 24 घंटे पहले शुरू की थी। बेहद कम समय में इतनी भीड़ आने का अंदाजा न तो अफसरों को था और न ही खुद भाजपाइयों को। भीड़ से समूचा डायट मैदान भरा रहा। पंडाल के बगल की मुख्य सड़क भी भर गई तो कुछ लोग बैरिकेडिंग पर चढ़कर मुख्यमंत्री का भाषण सुनते रहे। उत्साहित भीड़ लगातार योगी-मोदी के जयकारे लगा रही थी। भीड़ देख जहां प्रशासन राहत महसूस कर रहा था वहीं, पार्टी के वरिष्ठ नेता भी जनसभा की सफलता से गदगद रहे। भीड़ को नियंत्रित करने की लिए पूरा प्रशासनिक और पुलिस का अमला सक्रिय रहा। कार्यक्रम खत्म होने के बाद मैदान और सड़क खाली होने में घंटे भर लग गए।
मुख्यमंत्री की जनसभा में काले कपड़े पर पूरी तरह से रोक रही। जनसभा में काले कपड़े पहनकर आने वाले लोगों को वापस कर दिया गया। जनसभा स्थल से काफी पहले ही पुलिस कर्मी लोगों से काले कपड़े रखवा ले रहे थे। मुख्यमंत्री की जनसभा खत्म होते ही लोगों का हुजूम सड़क पर उमड़ पड़ा। लोग घर जाने के लिए बेताब दिखे तो कुछ लोग जनसभा स्थल पर लगी होर्डिंग को ले जाने के लिए मशक्कत करते रहे। इसमें बच्चे भी पीछे नहीं रहे। जनसभा समाप्त होने के बाद जनसभा स्थल की सारी होर्डिंग ग्रामीण अपने-अपने घर उठा ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें