फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेमी को ढूंढते हुए गुजरात से कौशाम्बी पहुंची दो बच्चों की मां

विज्ञापन
विज्ञापन
गुजरात से अपने प्रेमी को खोजते हुए दो बच्चों की मां रविवार को करारी क्षेत्र एक गांव आ गई। महिला प्रेमी के घर में घुस कर साथ रहने की जिद करने लगी। मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला को किसी तरह घर से बाहर निकाला। पुलिस ने प्रेमी के आने तक उसे महिला थाना भेज दिया।
विज्ञापन

सूरत से रविवार को एक महिला कोतवाली के एक गांव आ गई। कुछ लोगों से पूछते हुए वह एक युवक के घर पहुंची। युवक घर पर नहीं था।
महिला ने बताया कि उक्त युवक ने उससे विवाह करने का झांसा देकर आठ महीने तक उसके साथ संबंध बनाता रहा। करीब चार महीने पहले युवक उसे बिना बताए भाग आया। महिला ने बताया कि वह दो बच्चों की मां है।
प्रेमी के चक्कर में वह अपने पति को छोड़कर भाग आई थी। अब वह यहीं रहेगी। महिला के जबरन घर में घुस जाने से युवक के परिजन परेशान हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस किसी तरह महिला को समझाबुझाकर थाना ले गई।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर अशोक कुमार का कहना है कि युवक जब तक नहीं आता है उसे महिला थाना भेज दिया गया है। युवक की मां का कहना है कि चार महीने से वह घर ही नहीं आया और न ही संपर्क किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें