महेवाघाट कोतवाली के लौगावां निवासी नरेश मिश्र सेना में नायब सूबेदार थे। उनकी तैनाती हरियाणा प्रांत के हिसार में थी। बृहस्पतिवार को सड़क हादसे में ड्यूटी के दौरान वह शहीद हो गए थे। शनिवार सुबह सेना के अफसर शव लेकर गांव पहुंचे।
शहीद नायब सूबेदार नरेश मिश्र शनिवार को पंचतत्व में विलीन हो गए। पैतृक गांव लौगावां में उनका अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान जिलाधिकारी सुजीत कुमार व एसपी हेमराज मीना ने सलामी दी। डीएम ने शहीद के बेटे को तिरंगा भेंट किया।
विज्ञापन
महेवाघाट कोतवाली के लौगावां निवासी नरेश मिश्र सेना में नायब सूबेदार थे। उनकी तैनाती हरियाणा प्रांत के हिसार में थी। बृहस्पतिवार को सड़क हादसे में ड्यूटी के दौरान वह शहीद हो गए थे। शनिवार सुबह सेना के अफसर शव लेकर गांव पहुंचे। गांव के लोगों ने शहीद को पुष्प अर्पित कर नम आंखों से अंतिम विदाई दी।
लोगों ने जब तक सूरज-चांद रहेगा, नरेश तुम्हारा नाम रहेगा का उद्घोष किया। सेना के जवानों ने गार्ड ऑफ ऑनर दिया। एसपी ने पुष्प चक्र अर्पित किया। नरेश मिश्र चार भाइयों में दूसरे नंबर पर थे। उनके दो भाई किसानी करते हैं और दो प्राइवेट नौकरी। शहीद के पार्थिव शरीर को बड़े भाई ने मुखाग्नि दी।