मुख्य न्यायाधीश के आगमन पर पुलिस-प्रशासन के अफसर सर्तक रहे। कड़ा स्थित मां शीतला के मंदिर पर सुरक्षा के खास इंतजाम किए गए थे। तय कार्यक्रम के अनुसार शाम करीब पांच बजे चीफ जस्टिस शीतला धाम पहुंचे। यहां मंदिर प्रबंध समिति के लोगों ने विधि विधान से पूजन कराया। इसके बाद वह मंझनपुर स्थित कांशीराम गेस्ट हाउस पहुंचे।
इलाहाबाद हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश राजेश बिंदल ने शनिवार को शक्ति पीठ मां शीतला का दर्शन-पूजन कर आशीर्वाद लिया। इसके बाद शाम को मंझनपुर स्थित कांशीराम अतिथि गृह में न्यायिक अफसरों के साथ बैठक की।
विज्ञापन
मुख्य न्यायाधीश के आगमन पर पुलिस-प्रशासन के अफसर सर्तक रहे। कड़ा स्थित मां शीतला के मंदिर पर सुरक्षा के खास इंतजाम किए गए थे। तय कार्यक्रम के अनुसार शाम करीब पांच बजे चीफ जस्टिस शीतला धाम पहुंचे। यहां मंदिर प्रबंध समिति के लोगों ने विधि विधान से पूजन कराया। इसके बाद वह मंझनपुर स्थित कांशीराम गेस्ट हाउस पहुंचे।
गेस्ट हाउस में मॉडल डिस्टिक बार एसोसिएशन के अध्यक्ष मनुदेव त्रिपाठी एवं महामंत्री तुषार तिवारी, जिला शासकीय अधिवक्ता सोमेश्वर तिवारी की अगुवाई में जिला कचेहरी के अधिवक्ताओं ने उनका स्वागत कर भगवान गणेश की प्रतिमा भेंट की। इस मौके पर प्रशासनिक न्यायमूर्ति समित गोपाल, जिला जज बृजेश मिश्र, सीजेएम सुशील कुमारी, डीएम सुजीत कुमार, एसपी हेमराज मीना, सीओ सिराथू डॉ. केजी सिंह, ईओ शैलेंद्र मिश्रा, बीडीओ विजय शंकर, पंडा समाज के अध्यक्ष आत्म प्रकाश, विवेक मालिया आदि मौजूद रहे।