फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कौशाम्बी : पंचतत्व में विलीन हुए शहीद नरेश, डीएम-एसपी ने दी सलामी

Sat, 03 Sep 2022 10:10 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, कौशांबी

सार

महेवाघाट कोतवाली के लौगावां निवासी नरेश मिश्र सेना में नायब सूबेदार थे। उनकी तैनाती हरियाणा प्रांत के हिसार में थी। बृहस्पतिवार को सड़क हादसे में ड्यूटी के दौरान वह शहीद हो गए थे। शनिवार सुबह सेना के अफसर शव लेकर गांव पहुंचे।
विज्ञापन
कौशाम्बी : शहीद को दी गई अंतिम सलामी। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शहीद नायब सूबेदार नरेश मिश्र शनिवार को पंचतत्व में विलीन हो गए। पैतृक गांव लौगावां में उनका अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान जिलाधिकारी सुजीत कुमार व एसपी हेमराज मीना ने सलामी दी। डीएम ने शहीद के बेटे को तिरंगा भेंट किया।

विज्ञापन



महेवाघाट कोतवाली के लौगावां निवासी नरेश मिश्र सेना में नायब सूबेदार थे। उनकी तैनाती हरियाणा प्रांत के हिसार में थी। बृहस्पतिवार को सड़क हादसे में ड्यूटी के दौरान वह शहीद हो गए थे। शनिवार सुबह सेना के अफसर शव लेकर गांव पहुंचे। गांव के लोगों ने शहीद को पुष्प अर्पित कर नम आंखों से अंतिम विदाई दी। 


लोगों ने जब तक सूरज-चांद रहेगा, नरेश तुम्हारा नाम रहेगा का उद्घोष किया। सेना के जवानों ने गार्ड ऑफ ऑनर दिया। एसपी ने पुष्प चक्र अर्पित किया। नरेश मिश्र चार भाइयों में दूसरे नंबर पर थे। उनके दो भाई किसानी करते हैं और दो प्राइवेट नौकरी। शहीद के पार्थिव शरीर को बड़े भाई ने मुखाग्नि दी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें