आरोप है की सैनी कोतवाली क्षेत्र के केसरिया गांव में रविवार को चंगाई सभा में प्रार्थना के द्वारा बीमार लोगों के रोग को ठीक करने के नाम पर धर्म परिवर्तन कराया जा रहा था। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची सैनी कोतवाली पुलिस ने छापा मारा और कई लोगों को कस्टडी में लेकर पूछताछ कर रही है।
सैनी कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में बीमारी ठीक करने के बहाने धर्म परिवर्तन का खेल बदस्तूर जारी है। धर्म परिवर्तन का यह खेल प्रार्थना सभा के नाम पर धर्म के ठेकेदार बन कर कुछ लोग चला रहे हैं। पुलिस और प्रशासन द्वारा कार्यवाई किए जाने के बावजूद जिले में कई स्थानों पर धर्म परिवर्तन का यह खेल चल रहा है।
विज्ञापन
आरोप है की सैनी कोतवाली क्षेत्र के केसरिया गांव में रविवार को चंगाई सभा में प्रार्थना के द्वारा बीमार लोगों के रोग को ठीक करने के नाम पर धर्म परिवर्तन कराया जा रहा था। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची सैनी कोतवाली पुलिस ने छापा मारा और कई लोगों को कस्टडी में लेकर पूछताछ कर रही है।
वही क्षेत्रीय लोगों का आरोप है की चंगाई सभा के माध्यम से गरीब परिवार के लोगों का धर्म परिवर्तन कराया जाता है। इससे पहले भी कई बार सैनी पुलिस द्वारा सभा करते लोग पकड़े गए है, लेकिन धर्म परिवर्तन का यह खेल बंद नहीं हो पा रहा है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी है ।