Mangal's killer Rambahori was caught, people jammed demanding compensation and strict action against the accused
- फोटो : KAUSHAMBI
चरवा कोतवाली के रसूलाबाद उर्फ कोइलहा गांव के मजरा गोलकइयापुर में शुक्रवार की रात हुई मंगल की हत्या के आरोपी राम बहोरी को पुलिस ने देर शाम गिरफ्तार कर लिया। दूसरी तरफ पोस्टमार्टम के बाद जब युवक का शव घर पहुंचा तो परिजनों ने कोइलहा स्थित जीटी रोड पर जाम लगा दिया। उचित मुआवजे और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे थे। प्रदर्शन कर रहे परिजनों को सीओ चायल श्यामकांत ने समझाबुझाकर शांत कराया। इसके बाद परिजनों ने मृतक के शव का अंतिम संस्कार किया।
परिजनों ने बताया कि करीब छह साल पहले हमले में घायल कमलेश के पिता होरीलाल की भी हत्या कर दी गई थी। इस मामले में भी हत्यारे के खिलाफ कोई ठोस कार्रवाई नहीं कि गई। नतीजा यह रहा कि उनके घर मे दोबारा वारदात हो गई। इसको लेकर नाराज परिजनों ने शव को कोइलहा गांव स्थित जीटी रोड पर सड़क जाम कर प्रदर्शन किया। मौके पर दल बल के साथ पहुंचे सीओ चायल ने परिजनों को समझाबुझाकर शांत कराया। इसके बाद परिजन शव लेकर घर गए।
देर रात तक जाम रहा प्रयागराज कानपुर मार्ग
शव को सड़क पर रखकर चक्का जाम कर रहे लोगों ने देर रात तक अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन किया। स्थिति यह रही कि किसी प्रकार की अनहोनी की आशंका को लेकर पुलिस ने प्रयागराज और मूरतगंज की तरफ से आने वाले वाहनों को कुछ दूरी पर रोक दिया। इस कारण काफी देर तक जाम की स्थिति रही। लोगों को घंटों जाम के कारण परेशान होना पड़ा। रात आठ बजे के बाद परिजनों ने जाम हटाया तब वाहनों का आवागमन शुरू हो सका।