फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi: नाबालिग के अपहरण का मुख्य साजिशकर्ता गिरफ्तार, पुलिस ने घोषित किया था 50 हजार का इनाम

Mon, 26 May 2025 02:50 PM IST
विनोद सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, कौशाम्बी

सार

कौशांबी में नाबालिग के अपहरण कांड के मुख्य साजिशकर्ता शिवबाबू मौर्य को एसटीएफ ने गिरफ्तार कर लिया है। उसे सैनी पुलिस को सौंप दिया गया है। पुलिस ने इसके ऊपर 50 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था।
विज्ञापन
शिवबाबू मौर्य। - फोटो : संवाद।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कौशांबी में नाबालिग के अपहरण कांड के मुख्य साजिशकर्ता शिवबाबू मौर्य को एसटीएफ ने गिरफ्तार कर लिया है। उसे सैनी पुलिस को सौंप दिया गया है। पुलिस ने इसके ऊपर 50 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। डी फार्मा की पढ़ाई कर चुके इस शख्स ने पांच अप्रैल को बरामदे में सो रहे किशोर को अगवा कर 25 लाख रुपये फिरौती मांगने की साजिश रची थी। वारदात के तीन अन्य आरोपियों को पुलिस मुठभेड़ में पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। मुख्य साजिशकर्ता शिवबाबू पुलिस को चकमा देकर फरार चल रहा था। प्रयागराज एसटीएफ ने शिवबाबू को गिरफ्तार किया है। 

विज्ञापन


क्या है पूरा मामला

सैनी कोतवाली के पहाड़पुर कोदन गांव निवासी किसान भारत विश्वकर्मा का पुत्र प्रतीक उर्फ रितिक (13) कक्षा पांच का छात्र है। पांच अप्रैल रात वह घर के बरामदे में अपने बड़े भाई शिवा के साथ सो रहा था। बगल की चारपाई पर उसके बाबा राम शिरोमणि विश्वकर्मा भी थे। रात करीब 11 बजे बाबा की नींद खुली तो देखा कि कुछ लोग बरामदे से सड़क की ओर भाग रहे हैं। चारपाई पर नजर पड़ी तो नाती प्रतीक गायब था। उन्होंने शोर मचाया तो परिजन और पड़ोसी जाग गए। घटना की सूचना यूपी-112 कंट्रोल रूम को दी गई।

सूचना के बाद तत्कालीन एसपी बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने जिले की सीमाएं सील करा दी थीं। पुलिस के मुताबिक रविवार सुबह पुलिस ने कड़ा कोतवाली के ख्वाजा कड़क शाह की दरगाह के पास मिट्टी की खदान के समीप एक संदिग्ध कार को देखा। उसे रोकने का प्रयास किया गया तो वह लोग कार से उतरकर पैदल भागने लगे और पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी।
विज्ञापन


जवाबी कार्रवाई के दौरान पैर में गोली लगने से तीन बदमाश जख्मी हो गए थे। पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर कार से अगवा किशोर बरामद कर लिया था। पकड़े गए बदमाश करारी कोतवाली के चक सैयदअलीपुर निवासी सुभाष चंद्र विश्वकर्मा, अमुरा निवासी गुड्डू यादव व अड़हरा निवासी अमित यादव हैं। एसपी के मुताबिक पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि 25 लाख रुपये फिरौती मांगने के इरादे से वारदात को अंजाम दिया था।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें