Lover-girlfriend married in police post
- फोटो : KAUSHAMBI
प्रेमी-प्रेमिका ने पुलिस चौकी में की शादी
नगर कोतवाली इलाके के नारा गांव का मामला
अमर उजाला ब्यूरो
मंझनपुर। नगर कोतवाली इलाके के नारा गांव में सोमवार रात प्रेमिका से मिलने आए एक युवक की ग्रामीणों ने चोर समझकर पिटाई कर दी। बाद में पंचायत के बाद प्रेमी युगल ने सात फेरे ले लिए। इसलिए मामले में कोई कार्रवाई नहीं की गई।
नारा गांव की रचना सोनकर का फतेहपुर जिले के सोनारी निवासी दशरथ से प्रेम संबंध चल रहा था। बताया जाता है कि सोमवार रात दशरथ प्रेमिका से मिलने आया था। ग्रामीणों की नजर पड़ी तो उन्होंने उसे चोर समझा और लाठी-डंडे से पिटाई कर दी। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने किसी तरह युवक को भीड़ के चंगुल से मुक्त कराया। इसके बाद नारा चौकी में दोनों पक्षों के बीच पंचायत हुई। परिवार वालों की रजामंदी से सुबह युगल का चौकी में विवाह करा दिया गया।