फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेमी युगल को ग्रामीणों ने पकड़ा, तहसील में कराई शादी, बहन के देवर के साथ प्रेम करती है युवती

Sat, 04 Sep 2021 09:55 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, कौशांबी

सार

चरवा कोतवाली के कठरा गांव निवासी रामविशाल की बेटी शीलू रिश्ते में अपनी बहन के देवर संदीप निवासी दामूपुर जनपद प्रयागराज से प्रेम करती थी। दोनों प्रेमी युगल परिजनों से चोरी-छिपे मिलते थे।
विज्ञापन
Kaushambi : ग्रामीणों ने प्रेमी जोड़े की कराई शादी। - फोटो : Kaushambi
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चरवा कोतवाली के कठरा गांव में शुक्रवार रात प्रेमिका से मिलने आए एक युवक को ग्रामीणों ने रंगे हाथ पकड़ लिया। अगले दिन शनिवार को ग्रामीणों ने सूझबूझ का परिचय देते हुए प्रेमी जोड़े की तहसील के रजिस्ट्रार दफ्तर में ले जाकर शादी करा दी। युवती अपने बहन के देवर से प्रेम करती है। शादी होने के बाद प्रेमी जोड़े और उनके परिजनों ने खुशी जाहिर की है। 
विज्ञापन


चरवा कोतवाली के कठरा गांव निवासी रामविशाल की बेटी शीलू रिश्ते में अपनी बहन के देवर संदीप निवासी दामूपुर जनपद प्रयागराज से प्रेम करती थी। दोनों प्रेमी युगल परिजनों से चोरी-छिपे मिलते थे। भनक लगने पर परिजनों ने प्रेमी युगल पर पहरा लगा दिया।

इसके बाद भी शुक्रवार की रात प्रेमी युवक मिलने के लिए युवती के घर पहुंच गया। इसकी भनक लगने पर लोगों ने दोनों को रंगे हाथ पकड़ लिया। सूझबूझ का परिचय देते हुए गांव के लोगों ने दोनों की तहसील के रजिस्ट्री दफ्तर ले जाकर शादी करा दी। शादी के बाद प्रेमी युगल और उनके परिजनों ने खुशी जाहिर की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें