फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुरानी रंजिश में अधिवक्ता के घर हमला, तोड़फोड़

विज्ञापन
Lawyer's house attacked, vandalized in old enmity - फोटो : KAUSHAMBI
विज्ञापन
पुरानी रंजि सदर कोतवाली के रामपुर मडूकी गांव में शनिवार रात पुरानी रंजिश में दबंगों ने एक अधिवक्ता के घर पर चढ़कर हमला बोल दिया। अधिवक्ता और उनके परिजनों ने घर में घुसकर अपनी जान बचाई। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस घटना की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन

रामपुर मडूकी गांव निवासी मानिकचंद्र पाल अधिवक्ता हैं। गांव के ही कुछ लोगों से उनकी पुरानी रंजिश चल रही है। आरोप है कि अधिवक्ता के भाई आशीष शनिवार रात अपने घर के दरवाजे पर खड़ा था, तभी गांव के ही दो युवक वहां आए और उसके साथ अभद्र व्यवहार करने लगे। विरोध करने पर दबंगों ने हमला बोल दिया।
लाठी-डंडों और हथियार से लैस दबंगों ने पीड़ित अधिवक्ता और उसके भाई को मारने के लिए देर रात तक घर घेरे रखा। अधिवक्ता और उनके परिजनों ने घर में घुसकर अपनी जान बचाई। आरोप है कि दबंगों ने घर में तोड़फोड़ भी की। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की छानबीन की। मामले में ग्राम प्रधान सहित आधा दर्जन लोगों के खिलाफ तहरीर दी गई है। पुलिस प्रकरण की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें