फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपहरण के बाद युवक को 24 घंटे तक कुए मेें लटकाकर रखा

विज्ञापन
विज्ञापन
अपहरण कर युवक को 24 घंटे कुएं में लटका दिया
विज्ञापन

महेवाघाट कोतवाली क्षेत्र के मुबारकपुर गांव की घटना, एसपी ने दिया कार्रवाई का निर्देश
अमर उजाला ब्यूरो
मंझनपुर। महेवाघाट कोतवाली क्षेत्र के मुबारकपुर गांव में रंजिश के चलते पड़ोस के दबंगों ने एक युवक का अपहरण कर लिया। पिटाई के बाद रस्सी से उसे कुएं में 24 घंटे तक लटकाए रखा। पीड़ित की शिकायत पर एसपी ने कोतवाल को जांच कर कार्रवाई करने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन

मुबारकपुर निवासी बोधी पुत्र नत्थू ने बताया कि पड़ोस के दबंगों से उसकी रंजिश है। इसे लेकर वह आए दिन गाली-गलौज करते हैं। विरोध करने पर झगड़ा करने पर आमादा हो जाते हैं। पीड़ित की मानें तो तीन अगस्त की सुबह वह दरवाजे पर बैठा था। तभी दबंगों ने कनपटी पर तमंचा सटाकर उसका अपहरण कर लिया। इसके बाद गांव के बाहर ले गए। वहां पिटाई की। फिर रस्सी के सहारे कुएं में लटका दिया। 24 घंटे तक कुएं में लटकाए रखने के बाद दूसरे दिन छोड़ा। पिटाई और कुएं की गैस से युवक की हालत बिगड़ गई। परिजनों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। हालत में सुधार होने पर मंगलवार को पीड़ित ने एसपी को तहरीर दिया। एसपी प्रदीप गुप्ता ने आरोपों को गंभीरता से लेते हुए महेवाघाट कोतवाल को जांच कर कार्रवाई करने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें