इछना गांव की अनीता देवी ने बताया कि उसका पति उमेश कुमार सरोज (35) रिक्शा-ट्राली चलाता था। गर्मी के कारण काम ठप होने पर उसने बटाई पर खेत लेकर उसमें सब्जी बो रखी थी। बृहस्पतिवार को वह तीन वर्षीय बेटी दिव्यांशी के साथ खेत की रखवाली के लिए गया था।
सरायअकिल कोतवाली के इछना गांव में बृहस्पतिवार शाम एक युवक तालाब के गहरे पानी में समा गया। साथ रही तीन वर्षीय बेटी ने रो-रोकर राहगीरों से मदद मांगी। मौके पर पहुंचे ग्रामीण जब तक युवक को बाहर निकालते, उसकी मौत हो चुकी थी। घटना से पीड़ित परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
इछना गांव की अनीता देवी ने बताया कि उसका पति उमेश कुमार सरोज (35) रिक्शा-ट्राली चलाता था। गर्मी के कारण काम ठप होने पर उसने बटाई पर खेत लेकर उसमें सब्जी बो रखी थी। बृहस्पतिवार को वह तीन वर्षीय बेटी दिव्यांशी के साथ खेत की रखवाली के लिए गया था। शाम को वापस लौटते वक्त पति रास्ते में पड़ने वाले तालाब में पैर धोने लगा। इस दौरान पैर फिसलने के कारण वह गहरे पानी में डूबने लगा।
पिता को पानी में डूबता देखा दिव्यांशी ने रोना-चिल्लाना शुरू किया। राहगीर मौके पर रुके तो उसने इशारों में घटना की जानकारी दी। तब तक शोरगुल होने पर ग्रामीण व परिजन भी मौके पर आ गए थे। काफी खोजबीन के बाद उमेश को तालाब से बाहर निकाला गया लेकिन उसकी मौत हो चुकी थी। इंस्पेक्टर विनीत सिंह का कहना है कि मामले में किसी तरह की कोई तहरीर नहीं मिली है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।