फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कौशाम्बी के युवक को शंकरगढ़ में पीटा, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
कौशाम्बी के युवक को शंकरगढ़ में पीटा, मौत
विज्ञापन

रविवार सुबह पड़ोसियों ने की पिटाई, परिवार में मचा कोहराम
अमर उजाला ब्यूरो
भरवारी। स्थानीय कस्बे के एक युवक की रविवार सुबह शंकरगढ़ में दबंगों ने पिटाई कर दी। अस्पताल में उसकी मौत हो गई। इससे पीड़ित परिवार में कोहराम मच गया। परिजन शव घर लाने के बाद पोस्टमार्टम कराने के लिए फिर से शंकरगढ़ ले गए हैं।
विज्ञापन

भरवारी कस्बे के नई बाजार मोहल्ला निवासी पप्पू वर्मा (32) पुत्र हरिशंकर की ससुराल नैनी में है। करीब एक साल से वह ससुराल में ही रहता था। बताया जाता है कि रविवार सुबह किसी काम से ननिहाल शंकरगढ़ गया था। वहां मामूली बात पर दबंगों ने उसकी लाठी-डंडे से पिटाई कर दी थी। सूचना पर पहुंचे परिजनों ने पप्पू को प्रयागराज के निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां सोमवार सुबह उसकी सांसें थम गईं। परिवार वाले शव लेकर भरवारी चले आए। लिहाजा पोस्टमार्टम नहीं हो सका। बताया जाता है कि वह पीएम कराने के लिए कोखराज पुलिस के पास गए थे, लेकिन पुलिस ने घटनास्थल नैनी बताकर उन्हें लौटा दिया। देर शाम परिजन फिर से लाश लेकर शंकरगढ़ गए। वहीं तहरीर देंगे और वहीं की पुलिस एफआईआर लिखकर पोस्टमार्टम कराएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें