पूरामुफ्ती बाजार में शुक्रवार की सुबह एक भीषण सड़क हादसे में तीन लोगों की मौके पर मौत हो गई। बेकाबू पिकप ने सड़क किनारे खड़े लोगों को रौंद दिया। लोग मोहल्ले में हुए एक गमी के माहौल में सांत्वना देने के लिए सड़क किनारे खड़े थे। हादसे में तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल है। इलाज के लिए घायलों को प्रयागराज एसआरएन रेफर किया गया है। घटना के बाद से बाजार में कोहराम मचा हुआ है।
घटना को लेकर व्यापारियों ने बाजार को बंद कर दिया है। घटना से बाजार में शोक की लहर दौड़ गई। कुछ देर बाद आक्रोशित लोगों ने सड़क जाम कर दिया और डीएम और एसपी को मौके पर बुलाने और पीड़ित परिजनों को मुआवजा देने की मांग करने लगे। जाम के चलते सड़क पर वाहनों की कतार लग गई। बड़ी संख्या में पुलिस बल, सीओ और एसडीएम भी मौके पर पहुंचे। अधिकारी लोगों को समझाने के प्रयास में जुटे थे।