इस बीच प्रेमी युगल को लोगों ने आपत्तिजनक अवस्था में पकड़ लिया। जानकारी मिलने पर दोनों के परिवार के लोग भी वहां आ गए। मौका पाकर युवक फरार हो गया। दोनों पक्षों की पंचायत स्थानीय चौकी पर चल रही थी। लोकलाज और अंजाम के डर से सहमी युवती ने कच्चा मकान के कमरे में धन्नी के सहारे दुपट्टे का फांसी का फंदा बनाकर मौत को गले लगा लिया है। इस बात की जानकारी जब परिजनों को हुई तो उसके होश उड़ गए। मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर मामले छानबीन शुरू कर दी है।