फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi : ट्विटर पर धर्म विशेष के खिलाफ टिप्पणी पर मुकदमा दर्ज 

Tue, 07 Jun 2022 12:40 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, कौशांबी

सार

वाराणसी के ज्ञानवापी को लेकर चल रहे विवाद और पिछले दिनों कानपुर में हुई हिंसा को लेकर लोग इंटरनेट मीडिया पर तरह-तरह के तर्क रख रहे हैं। इनमें तमाम लोग ऐसे भी हैं जो धार्मिक उन्माद फैलाने की दृष्टि से भड़काऊ टिप्पणी व पोस्ट कर रहे हैं। ऐसे लोगों की निगरानी पुलिस अफसरों द्वारा कराई जा रही है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एक धर्म व महिलाओं के खिलाफ ट्विटर पर भड़काऊ टिप्पणी के एक मामले में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया। सोमवार को आरोपी का पुलिस ने चालान न्यायालय भेज दिया। अदालत ने आरोपी को जेल भेज दिया।

विज्ञापन

वाराणसी के ज्ञानवापी को लेकर चल रहे विवाद और पिछले दिनों कानपुर में हुई हिंसा को लेकर लोग इंटरनेट मीडिया पर तरह-तरह के तर्क रख रहे हैं। इनमें तमाम लोग ऐसे भी हैं जो धार्मिक उन्माद फैलाने की दृष्टि से भड़काऊ टिप्पणी व पोस्ट कर रहे हैं। ऐसे लोगों की निगरानी पुलिस अफसरों द्वारा कराई जा रही है।

निगरानी में लगी टीम को पता चला कि जिले का एक व्यक्ति ट्विटर पर एक समुदाय और महिलाओं के खिलाफ अभद्र टिप्पणी कर वायरल कर रहा है। जांच में पता चला कि मौली निवासी मो. सैफ अली ने दो दिन पहले ट्विटर पर एक समुदाय व नारी सम्मान के खिलाफ भड़काऊ टिप्पणी की थी। एसआई अनिल कुमार की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें