मंझनपुर के बबुरा के पास स्कूली वाहन चेक करते एआरटीओ। संवाद
- फोटो : rajori news
निजी स्कूलों में संचालित अनफिट वाहन बच्चों की सुरक्षा के लिए खतरा बने हैं। अभिभावकों का कहना है कि स्कूल प्रबंधन बच्चों के जीवन से खिलवाड़ कर रहा है। मासूम खतरे में हैं। विभाग ने भी 26 अनफिट स्कूली वाहनों के खिलाफ कार्रवाई के नाम पर सिर्फ नोटिस भेजा है। एआरटीओ ने इन्हीं 26 स्कूली वाहनों में 18 वाहनों का पंजीकरण निलंबित कर दिया।
एआरटीओ के नोटिस जारी करने के बावजूद स्कूल प्रबंधन अभी भी अनफिट वाहनों के जरिये बच्चों को स्कूल भेज रहा है। अभिभावक बताते हैं कि सुबह-सुबह बच्चे अनफिट वाहनों से स्कूल जा रहे हैं। नगर से लेकर गांवों तक स्कूली बच्चों की सुरक्षा से खिलवाड़ किया जा रहा है। कई स्कूली वाहन बिना फिटनेस, पंजीयन और परमिट के सड़कों पर दौड़ रहे हैं।
इस संबंध में परिवहन विभाग के अधिकारियों का कहना है कि जून महीने में 26 अनफिट वाहनों को फिट करवाने के लिए स्कूल प्रबंधकों को नोटिस भेजा गया है। तीन लोगों ने जुलाई माह में स्कूली वाहनों का फिटनेस प्रमाणपत्र हासिल कर लिया है। अन्य के खिलाफ कार्रवाई की तैयारी है।
बच्चों के साथ खिलवाड़ कर रहे संचालक
दोपहर एक बजे के करीब मंझनपुर की बाजार में एक पुरानी बोलेरो में चालक स्कूली बच्चों को लेकर निकल रहे थे। इस दौरान वाहन जहां से गुजरता तो देखने वाले कहते सुने गए स्कूल फीस हाईफाई ले रहे हैं। इनके वाहन अनफिट हैं। स्कूल प्रबंधन केवल खानापूर्ति कर जेब भर रहा है। इन पर अंकुश लगाने वाले विभाग के जिम्मेदार नाकाम नजर आ रहे हैं।
ई-रिक्शा में बैठाए जा रहे बच्चे
- सुबह करीब नौ बजे धाता रोड की तरफ से ई-रिक्शा चालक आठ-दस स्कूली बच्चे बैठाकर निकलते दिखा। इसके कुछ देर बात वह मंझनपुर चौराहे पर भी कुछ देर घूमता रहा। वहां मौजूद यातायात पुलिस ने उस रिक्शे वाले को रोककर कार्रवाई करना उचित नहीं समझा।
विभाग ने किया अनिवार्य
- चालक के पास वैध ड्राइविंग लाइसेंस।
- वाहन का परमिट और फिटनेस प्रमाण-पत्र।
- वाहन में स्पीड गवर्नर, जीपीएस, सीसीटीवी कैमरा।
- अग्निशमन यंत्र और फर्स्ट एंड बॉक्स।
- वाहन पीला रंग का हो और अंदर का दृश्य बाहर से दिखे।
-
- जनपद में अनफिट स्कूली वाहनों की संख्या 26 है, जिसको लेकर जुलाई माह में 15 दिन विशेष अभियान चलाया गया है। जिसमें सभी वाहन स्वामियों को नोटिस भेजा गया था। 18 वाहनों के पंजीकरण निलंबन की कार्रवाई की गई है।
- तारकेश्वर मल्ल, एआरटीओ
मंझनपुर के बबुरा के पास स्कूली वाहन चेक करते एआरटीओ। संवाद- फोटो : rajori news
मंझनपुर के बबुरा के पास स्कूली वाहन चेक करते एआरटीओ। संवाद- फोटो : rajori news