पिछले तीन दिनों से जिले में भेड़िये के होने की अफवाह अभी थमी नहीं थी कि शुक्रवार सुबह गंगा की तराई में बसे दरानगर-कड़ा धाम के वार्ड नंबर चार गड़रियन का पुरवा में ढाल किनारे एक लकड़बग्घा घूमता दिखा। खबर फैलते ही ग्रामीण लाठी-डंडे लेकर मौके पर पहुंच गए।
गंगा की तराई में बसे गड़रियन का पुरवा में शुक्रवार सुबह एक लकड़बग्घा दिखा। ग्रामीणाें के दौड़ाने पर वह भाग निकला। भेड़िये की अफवाह के बीच लकड़बग्घा दिखने से ग्रामीणों में दहशत है। सूचना के बाद पहुंची वन विभाग की टीम ने ग्रामीणों को जागरूक किया।
विज्ञापन
पिछले तीन दिनों से जिले में भेड़िये के होने की अफवाह अभी थमी नहीं थी कि शुक्रवार सुबह गंगा की तराई में बसे दरानगर-कड़ा धाम के वार्ड नंबर चार गड़रियन का पुरवा में ढाल किनारे एक लकड़बग्घा घूमता दिखा। खबर फैलते ही ग्रामीण लाठी-डंडे लेकर मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों के दौड़ाने पर लकड़बग्घा तराई के रास्ते से जंगल की तरफ भाग गया।
किसी ने इसका वीडियो बनाकर वायरल कर दिया। वायरल वीडियो का संज्ञान लेकर वन क्षेत्राधिकारी सिराथू निखलेश चौरसिया वन दरोगा मनोज कुशवाहा के साथ कर्मचारियों की टीम लेकर गांव पहुंचे। वन विभाग की टीम ने ग्रामीणों को जागरूक करते हुए एहतियात बरतने की सलाह दी। उधर, लकड़बग्घा दिखने से तराई क्षेत्र के ग्रामीण दहशत में हैं।
विज्ञापन
गंगा की तराई में अक्सर लकड़बग्घे विचरण करते हैं। ऐसे क्षेत्र उनका प्राकृतिक आवास माने जाते हैं। सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम भेजी गई थी। टीम ने ऐसे जंगली जानवरों के दिखने पर उनके साथ कोई छेड़खानी करने के बजाय वन विभाग को सूचित करने के लिए जागरूक किया है। - आरएस यादव, डीएफओ