फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कौशाम्बी : नवरात्रि में माता की मूर्ति के सामने डीजे की धुन पर नाच रहे युवक की बिगड़ी तबीयत, हार्ट अटैक से मौत

Mon, 23 Oct 2023 03:53 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, कौशांबी

सार

डीजे की धुन पर मां दुर्गा की प्रतिमा के सामने नाचते समय एक युवक की कुछ देर बाद मौत हो गई। नाचते समय उलझन होने पर वह कुछ दूर पर स्थित अपने घर चला गया। वहां पानी पीते ही वह गिर पड़ा। अस्पताल ले जाने पर चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। 
विज्ञापन
हार्ट अटैक के बढ़ते खतरे से बचाव के उपाय - फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नगर पालिका परिषद भरवारी के बहरिया में माता की मूर्ति के सामने डीजे की धुन में नाच रहे युवक की अचानक तबीयत बिगड़ गई। युवक माता के पंडाल से जैसे ही घर पहुंचा तो उसे प्यास लगी। पानी पीते ही वह अचेत होकर गिर पड़ा। आनन फानन परिजनअस्पताल ले गए जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन


चिकित्सकों के मुताबिक हार्ट अटैक आने से उसकी  मौत हुई है। युवक की मौत से परिजनो में कोहराम मचा गया। मृतक दक्खिनी उम्र लगभग 40 वर्ष को एक बेटी और तीन तीन बेटे हैं। सोमवार को वह बहरिया में स्थापित पंडाल में मां दुर्गा के सामने डीजे पर डांस कर रहा था। इस दौरान उसको कुछ उलझन हुई तो वह घर चला गया, जहां हार्टअटैक से उसकी मौत हो गई। घटना के बारे में जिसने भी सुना वह आश्चर्चचकित रह गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें