फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: हरी मिर्च 100 तो धनिया 300 पार, अदरक ने लगाई छलांग

Thu, 14 Aug 2025 01:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
मंझनपुर चौरहो पर लगी सब्जी की दुकान। संवाद
विज्ञापन
बारिश का असर सब्जियों के दामों पर साफ दिख रहा है। बीते 10 दिनों में हरी मिर्च, हरा धनिया और अदरक की कीमतों में तेज उछाल आया है। हरी मिर्च का दाम 110 रुपये किलो तक पहुंच गया, जबकि हरी धनिया 320 रुपये किलो और अदरक 150 रुपये किलो तक बिक रहा है।
विज्ञापन

स्थानीय निवासी संध्या ने बताया कि बुधवार को बाजार में सब्जी लेने पहुंचीं तो पाया कि पहले 95 रुपये किलो मिलने वाली मिर्च अब 110 रुपये किलो हो गई है। धनिया 300 से बढ़कर 320 रुपये किलो और अदरक 130 से बढ़कर 150 रुपये किलो से ऊपर हो गया है। महंगाई के कारण अब कम मात्रा में सब्जियां लेनी पड़ रही हैं। सब्जी विक्रेता इरफान ने बताया कि बरसात के मौसम में सब्जियों की आवक कम होती है लेकिन इस बार अगस्त की शुरुआत से ही दामों में इतनी तेजी देखने को मिल रही है। खेतों में पानी भर जाने से फसल प्रभावित हुई है, जिससे आवक और घट गई है। सबसे ज्यादा महंगाई की मार अदरक, हरे धनिये, हरी मिर्च, शिमला मिर्च और टमाटर पर पड़ी है। इन सब्जियों के दाम में एक बार फिर तेजी आ गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें