फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: भाजपा लिखी तेज रफ्तार कार की टक्कर से बाइक सवार दादी-नाती जख्मी

Sun, 10 Aug 2025 12:55 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
मूरतगंज पक्का तालाब के पास कार की टक्कर से जख्मी नीरज। संवाद
विज्ञापन
मूरतगंज स्थित पक्का तालाब के पास भाजपा लिखी तेज रफ्तार कार की टक्कर से बाइक सवार दादी-नाती जख्मी हो गए। इलाज के लिए दोनों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। जहां दोनों की हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन

मंझनपुर कोतवाली के रूप नारायण का पुरवा निवासी नीरज कुमार अपनी 55 वर्षीय दादी सखी देवी को शनिवार दोपहर संदीपनघाट थाना क्षेत्र के सैंता गांव में राखी बंधवाने जा रहा था। रास्ते में मूरतगंज स्थित पक्का तालाब के पास कानपुर से प्रयागराज की ओर जा रही तेज रफ्तार कार ने इनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार युवक के सिर में गंभीर चोट लगी और उसकी दादी के दोनों पैर टूट गए।
स्थानीय लोगों ने ई-रिक्शा से दोनों को पीएचसी मूरतगंज पहुंचाया। हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को मेडिकल कॉलेज मंझनपुर रेफर कर दिया। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने चालक को हिरासत में लेकर कार कब्जे में ले लिया है। सीओ सिराथू सत्येंद्र तिवारी ने बताया कि घटना की छानबीन कराई जा रही है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कराते हुए विधिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें