फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंक से पैसा निकालने गई युवती लापता, अज्ञात पर अपहरण केस

विज्ञापन
विज्ञापन
पिपरी कोतवाली इलाके के एक गांव में रहने वाली युवती संदिग्ध हालत में लापता हो गई। युवती अपने छोटे भाई के साथ घर से पैसा निकालने बैंक गई थी। घटना की जानकारी के बाद परिजनों ने पुलिस को तहरीर दी। घटना की शिकायत के बाद पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ अपहरण का केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी।
विज्ञापन

पिपरी कोतवाली इलाके के एक गांव रहने वाले व्यक्ति ने बताया कि उसकी बेटी स्नातक की छात्रा है। बताया बुधवार दोपहर युवती अपने छोटे भाई और बहन को लेकर तिल्हापुर मोड़ बाजार स्थित बैंक से पैसे निकालने गई थी। बैंक से सात हजार रुपये निकाल कर वह घर लौट रही थी। इस दौरान युवती गायब हो गई। काफी खोजबीन के बाद भी युवती का पता नहीं चल सका। घरवालों ने अनहोनी की आशंका जाहिर करते हुए पुलिस को खबर दी।
पुलिस ने घटना की रिपोर्ट दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। इंस्पेक्टर श्रवण कुमार सिंह का कहना है कि अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर युवती का पता लगाया जा रहा है। जल्द ही युवती के बरामदगी का प्रयास हो रहा है। बरामदगी के बाद आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

आठ महीने पहले हो चुकी है युवती की सगाई
तिल्हापुर मोड़ बाजार में जिस युवती के अगवा होने का आरोप परिवार के लोग लगा रहे हैं उसकी आठ महीने पहले प्रयागराज के एक युवक के साथ सगाई हो चुकी है। परिवार के लोगों का आरोप है कि शादी में दहेज के साथ भैंस और नकदी की डिमांड करने पर रिश्ता टूट चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें