फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: हाई वोल्टेज करंट की चपेट में आने से बच्ची की मौत, तीन गंभीर

Sun, 01 Oct 2023 12:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
विज्ञापन
उदिहिन(कौशाम्बी)। सदर कोतवाली के गंभीरा पूरब गांव में श्राद्ध कार्यक्रम के दौरान जुटे चार लोग हाई वोल्टेज करंट की चपेट में आकर झुलस गए। इनमें से एक बच्ची की मौत हो गई। जबकि झुलसे तीन लोगों को इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


गंभीरा पूरब गांव निवासी नरेश के पिता का शनिवार को श्राद्ध था। इसमें शामिल होने के लिए परिवार के अलावा तमाम रिश्तेदार भी आए थे। जिस स्थान पर कार्यक्रम हो रहा था, वहां खंभे से कटिया मारकर बिजली का तार खींचा गया था। यह तार करीब से ही गुजरी हाईटेंशन लाइन के तार से छू गया। इसकी वजह से शार्ट-सर्किट हो गई। इसकी चपेट में आकर गुड्डी देवी (55) पत्नी बजरंग बली व उसकी नातिन बबली (4), राकेश व उसकी बेटी प्रतिभा समेत चार लोग झुलस गए। यह सभी लोग फतेहपुर जिले के थरियांव कोतवाली क्षेत्र के धर्मपुर गांव से कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आए थे।

झुलसे लोगों को सिराथू कस्बा स्थित एक निजी अस्पताल ले जाया गया। जहां इलाज शुरू होने से पहले ही बबली की सांसे थम गई। जबकि झुलसे तीन अन्य लोगों का इलाज किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें