कोरोना महामारी को खत्म करने के लिए लगवाएं वैक्सीन : सीएमओ
मंझनपुर। मुख्यालय स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र से मंगलवार को सीएमओ डॉ. केसी राय ने टीकाकरण जागरूकता वैन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह वाहन जिले के विभिन्न हिस्सों में जाकर लोगों को वैक्सीन लगवाने के लिए प्रेरित करेगा।
सीएमओ डॉ. केसी राय ने कहा कि कोरोना महामारी को खत्म करने के लिए हर व्यक्ति को वैक्सीन लगवानी चाहिए। सभी को कोविड से बचाव के नियमों का पालन करना चाहिए। चाइल्ड फंड इंडिया के क्षेत्रीय अधिकारी बालेंद्र सिंह ने बताया कि जिले के सभी ब्लॉकों से एक-एक टीकाकरण जागरूकता वैन को संचालित किया जाएगा। 10 जनवरी तक लोगों को टीकाकरण कराए जाने के लिए जागरूक करेंगे। इस दौरान डिप्टी सीएमओ डॉ. हिंदप्रकाश मणि, प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. अरुण कुमार पटेल, बीसीपीएम घनश्याम पाल, धीरेंद्र सिंह, आलोक दुबे, अवनीत मिश्र, अरविंद पांडेय आदि मौजूद रहे।