फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: बीमारी से क्षुब्ध मजदूर ने ट्रेन के सामने कूदकर दी जान

Fri, 24 May 2024 05:48 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
मृतक दुर्गा प्रसाद की फाइल फोटो।
विज्ञापन
संदीपनघाट कोतवाली के जलालपुर गांव के पास एक मजदूर ने ट्रेन के सामने कूदकर जान दे दी। परिजनों के मुताबिक बीमारी से परेशान होकर उसने आत्मघाती कदम उठाया है।
विज्ञापन

जलालपुर गांव निवासी दुर्गा प्रसाद (50) मेहनत-मजदूरी कर परिवार का गुजारा करता था। बेटे बबलू का कहना है कि इधर काफी दिन से पिता की तबीयत खराब रहती थी। उनका इलाज स्थानीय ओझाओं से कराया जा रहा था। बुधवार की रात घर के लोग खाना खा रहे थे, तभी वह बिना किसी से कुछ बताए कहीं चले गए।
घंटों बाद घर नहीं लौटने परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की। खोजबीन के बाद भी पता नहीं चलने पर परिजन घर आकर सो गए। बृहस्पतिवार सुबह गांव के सामने रेलवे ट्रैक पर ग्रामीणों ने दुर्गा का क्षत-विक्षत शव पड़ा देखा। खबर मिलते ही परिजन रोते-बिलखते हुए मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन

सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना के बाद शव कब्जे में लिया और मौके की औपचारिकताओं को पूरा किया। दुर्गा के बेटे बबलू का कहना है कि तबीयत ठीक नहीं होने के कारण उसके पिता ने ट्रेन के सामने कूदकर खुदकुशी की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें