फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिता बोले: बेटे ने खुदकुशी नहीं की, बल्कि हत्या कर शव फंदे से लटकाया गया

Wed, 26 Jun 2024 08:00 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
विज्ञापन
पिता बोले: बेटे ने खुदकुशी नहीं की, बल्कि हत्या कर शव फंदे से लटकाया गया
विज्ञापन

- मंगलवार को मुंबई से घर लौट रहे युवक का धुमाई गांव में पेड़ से लटका मिला था शव
- पिता की तहरीर पर सैनी कोतवाली पुलिस ने शुरू की छानबीन
संवाद न्यूज एजेंसी
सिराथू। सैनी कोतवाली के धुमाई गांव के समीप रेलवे लाइन के किनारे फंदे से लटके मिले युवक के शव मामले में मृतक के पिता ने हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस को दी तहरीर में बताया कि बेटा बिना फोन किए कभी घर नहीं आता था। पुलिस ने उसे फोन कर शव फंदे से लटका मिलने की जानकारी दी थी। पुलिस घटना की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन

धुमाई गांव के समीप से गुजरी दिल्ली-हावड़ा रेलवे लाइन के किनारे मंगलवार शाम एक युवक का शव अंगौछे के सहारे फंदे से लटका मिला था। पुलिस को मृतक के पास से मोबाइल मिला। कॉल करने पर फतेहपुर के खागा कोतवाली के कूरा गांव निवासी देवशरण ने बात हुई थी। जिसके बाद मृतक की शिनाख्त देवशरण ने अपने बेटे जितेंद्र दिवाकर के रूप में हुई थी। युवक के पास से मुंबई से प्रयागराज तक आने का रेल टिकट मिला था। देवशरण ने बुधवार को पुलिस से शिकायत कर बताया कि उसके बेटे को बरगला कर लाया गया और हत्या करने के बाद शव फंदे से लटका दिया गया। तर्क दिया कि उसका बेटा बिना फोन किए कभी घर नहीं आया था। इंस्पेक्टर जयचंद्र शर्मा का कहना है कि पोस्टमार्टम के बाद शव अंतिम संस्कार के लिए घरवालों को सौंप दिया गया है। रिपोर्ट मिलने के बाद मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें