फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: शराब के नशे में धुत था विजय, मौत खींच ले गई चाची के घर

Wed, 26 Jun 2024 07:48 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
अड़हरा गांव में मृतक छोटू उर्फ विजय के घर पर जुटे।  संवाद
विज्ञापन
शराब के नशे में धुत था विजय, मौत खींच ले गई चाची के घर
विज्ञापन

- प्रेम-प्रसंग के शक में महिला व उसके पति ने हत्या कर नवाबगंज में फेंका था शव
- पुलिस हत्यारोपी परिवार के चाचा व चाची हिरासत में लेकर कर रही पूछताछ
फोटो- 13 व 14
संवाद न्यूज एजेंसी
करारी। कोतवाली के अड़हरा गांव के विजय उर्फ छोटू ने दीवानगी की हद पार कर दी थी। 16 जून की रात चाची के मना करने के बाद भी शराब के नशे में धुत विजय उसके घर पहुंच गया था। दोनों को आपत्तिजनक स्थित में देख आग बबूला हुए चाचा ने पहले विजय का मुंह तकिए से दबाया फिर रस्सी से गला कसकर मार डाला। शव स्कूटी में रखकर प्रयागराज के नवाबगंज इलाके में फेंक आया। आरोपी चाचा को इस बात का मलाल नहीं है कि उसने हत्या की, बल्कि अपने तीन बच्चों की परवरिश को लेकर परेशान है।
अड़हरा गांव निवासी गांव का छोटू उर्फ विजय (20) 16 जून को खाना खाने के बाद घर के बाहर चारपाई डालकर सोने चला गया था। सुबह परिजनों को छोटू चारपाई पर नहीं दिखा तो उसकी खोजबीन की गई। 19 जून को छोटू के पिता महेश ने कोतवाली पहुंचकर गुमशुदगी दर्ज करा दी। शक जाहिर किया कि रिश्ते के भाई रंजीत की पत्नी रेखा से बेटे का अवैध संबंध है। पुलिस ने रेखा को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उसने जुर्म कुबूल करते हुए सिलसिलेवार घटना की जानकारी दी। रेखा ने बताया कि छोटू उससे प्यार करता था। मुंबई में रहने वाले पति को भी इसकी जानकारी थी। घटना वाली रात ही रंजीत मुंबई से गांव आया था, बस्ती से बाहर बाग में उसकी मौजूदगी की जानकारी होने पर अनहोनी के डर से रेखा ने छोटू को फोन कर घर आने से रोक दिया था। इसके बाद भी नशे में धुत छोटू जबरन घर आ गया। देर रात पति घर पहुंचा तो दोनोंं आपत्तिजनक हालत में मिले। रंजीत ने पहले पत्नी को पीटा, इस दौरान नशे की वजह से छोटू उठकर भाग नहीं सका। इसके बाद पति ने छोटू का तकिए से मुंह दबा दिया। बाद में रस्सी से गला कसकर मार डाला। पति के कहने पर उसने बोरी निकाल कर दी। पति ने छोटू के शव को बोरी में भरा व प्रयागराज के नवाबगंज इलाके में स्कूटी से फेंक आया। स्कूटी चरवा इलाके में रहने वाले एक रिश्तेदार के यहां खड़ी करने के बाद रंजीश फिर से मुंबई चला गया। पुलिस ने सर्विलांस के जरिए रंजीत को खोज निकाला। पुलिस हिरासत में रंजीत ने बताया कि उसे इस बात का मलाल नहीं है कि वह हत्या के मामले में जेल जाएगा। मलाल सिर्फ इतना है कि अब उसके तीन अबोध बच्चे किसके सहारे रहेंगे। इंस्पेक्टर सुनील सिंह ने बताया कि आरोपियों से पूछताछ कर लिखापढ़ी की जा रही। बृहस्पतिवार को चालान किया जाएगा।
विज्ञापन



बेमेल प्रेम कहानी का हुआ दुखद अंत, बेगुनाह भुगतगें सजा
मंझनपुर। विजय उर्फ छोटू (20) व उसकी चाची रेखा की उम्र के बीच करीब सात साल का अंतराल था। रेखा का पति मुंबई में रहता था। इस वजह से अक्सर वह छोटू को घर के कामकाज में हाथ बंटाने के लिए बुला लेती थी। इस दौरान दोनों एक-दूसरे से प्यार करने लगे। इसकी जानकारी छोटू के घरवालों के अलावा अन्य ग्रामीणों को भी थी। छोटू के पिता ने पिछले दिनों तीन बार प्रार्थना पत्र पुलिस को देकर बेटे को समझाने की गुहार लगाई। लेकिन, हर बार पुलिस उल्टा घरवालों को ही डांट कर भगा देती थी।





गम व गुस्से के बीच किया गया अंतिम संस्कार
पुलिस ने विजय के शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद अंतिम संस्कार के लिए परिजनों का सौंप दिया। गम और गुस्से के बीच अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान विजय के घर पर रिश्तेदारों की खासी भीड़ जमा थी। पीड़ित परिवार को जो भी ढांढस बंधाने के लिए पहुंच रहा था वह भी अपने आंसू रोक नहीं पा रहा था।
विज्ञापन

-

रिश्तेदार के घर रह रहे हत्यारोपी दंपती के बच्चे
विजय की हत्या करने के बाद जहां रंजीश मुंबई भाग गया, वहीं उसकी पत्नी रेखा अपने तीनों बच्चों के साथ सरायअकिल इलाके में रहने वाली अपनी बुआ के घर चली गई थी। पुलिस ने रेखा को बुआ के घर से हिरासत में लिया था। रेखा के तीनों बच्चे फिलहाल अभी वहीं हैं।

अड़हरा गांव में मृतक छोटू उर्फ विजय के घर पर जुटे।  संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें