फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंखा बनाते समय करंट की चपेट में आकर किसान की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
कोखराज कोतवाली के दरियापुर मझियावां गांव में सोमवार दोपहर पंखा ठीक कर रहा किसान करंट की चपेट में आ गया। घरवाले जब तक उसे इलाज के लिए ले जाने की व्यवस्था करते तब तक उसकी सांसे थम चुकी थी। घटना से पीड़ित परिवार में कोहराम है। परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए बगैर शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन

दरियापुर मझियावां गांव का बिरजू पाल (58) किसानी करके परिवार का भरण-पोषण करता था। सोमवार दोपहर बिरजू के घर में लगा एक पंखा अचानक खराब हो गया। इस पर बिरजू पंखा ठीक करने लगा।
इसी दौरान वह करंट की चपेट में आ याग। परिवार के लोगों ने किसी तरह सूखे डंडे से उसे पंखे से अलग किया और इलाज के लिए ले जाने लगे। इस बीच रास्ते में ही बिरजू की मौत हो गई। घटना से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए बगैर दोपहर बाद शव का अंतिम संस्कार भी कर दिया है।
विज्ञापन

इस बाबत भरवारी चौकी इंचार्ज श्रवण कुमार सिंह का कहना है कि घटना की जानकारी सोमवार शाम हुई। जब पुलिस पहुंचे तो परिवार के लोग अंतिम संस्कार करके वापस आ चुके थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें