फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi: महानंदा का इंजन फेल, दो घंटे अंधेरे में खड़ी रही ट्रेन, चौरी-चौरा, महाबोधि सहित कई ट्रेनें प्रभावित

Sat, 24 Sep 2022 09:20 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, कौशांबी

सार

दिल्ली से चलकर अलीपुर द्वार जा रही सिक्किम महानंदा एक्सप्रेस शुक्रवार शाम 18.22 बजे भरवारी रेलवे स्टेशन पर रुकी। एक मिनट बाद ट्रेन प्रयागराज की ओर रवाना हुई। ट्रेन मनोहरगंज रेलवे के पास पहुंचती तभी इंजन में तकनीकी खराबी आ जाने से खड़ी हो गई।
विज्ञापन
कौशांबी: इंजन में तकनीकी खराबी आने के बाद खड़ी महानंदा एक्सप्रेस। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली से अलीपुर द्वार जा रही सिक्किम महानंदा एक्सप्रेस का इंजन शुक्रवार रात मनोहरगंज रेलवे स्टेशन के समीप फेल हो गया। इंजन में आई तकनीकी खराबी की जानकारी लोको पायलट ने रेल अफसरों को दी। करीब दो घंटे बाद प्रयागराज से दूसरा इंजन मंगा कर ट्रेन को गंतव्य के लिए रवाना किया गया।

विज्ञापन



दिल्ली से चलकर अलीपुर द्वार जा रही सिक्किम महानंदा एक्सप्रेस शुक्रवार शाम 18.22 बजे भरवारी रेलवे स्टेशन पर रुकी। एक मिनट बाद ट्रेन प्रयागराज की ओर रवाना हुई। ट्रेन मनोहरगंज रेलवे के पास पहुंचती तभी इंजन में तकनीकी खराबी आ जाने से खड़ी हो गई। अचानक आउटर पर ट्रेन खड़ी होने की जानकारी रेलवे के अफसरों को मिली तो आनन-फानन यात्रियों की सुरक्षा को लेकर आरपीएफ को खबर दी गई।  


भरवारी रेलवे स्टेशन के आरपीएफ चौकी प्रभारी सुरेंद्र पासवान फौरन टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उधर लोको पायलट ने पहले खुद ही इंजन की खराबी ठीक करने का प्रयास किया लेकिन सफलता नहीं मिली। करीब दो घंटे बाद 20.29 बजे प्रयागराज से आए दूसरे इंजन को लगाकर ट्रेन गंतव्य के लिए रवाना की गई। इस दौरान कानपुर की तरफ से प्रयागराज की ओर जाने वाली पैसेंजर , चौरीचौरा एक्सप्रेस, महाबोधि एक्सप्रेस, मुंबई एलटीटी सुपर फास्ट स्पेशल ट्रेन, छपरा अंत्योदय एक्सप्रेस सहित पांच मालगाड़ी प्रभावित हुई।
विज्ञापन

 


इनका कहना है 
महानंदा एक्सप्रेस के इंजन में तकनीकी खराबी आई थी। दूसरे इंजन लगवाकर ट्रेन रवाना किया। इससे करीब दो घंटे तक रूट बाधित रहा। - अमित कुमार सिंह, पीआरओ- रेलवे प्रयागराज मंडल

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें