फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शर्मनाक : महिला ने किशोरी को धोखे से घर बुलाकर बेटे से कराया दुष्कर्म

Sat, 24 Sep 2022 09:10 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, कौशांबी

सार

इलाके के एक गांव में रहने वाली किशोरी का कहना है 12 सितंबर को छोट्टन तिवारी की मां उसे बहाने से अपने घर बुला ले गई। जब किशोरी घर पहुंची तो दरवाजा बंद कर लिया गया। आरोप है वहां रहे छोट्टन तिवारी ने उसके साथ दुष्कर्म किया।
विज्ञापन
रेप - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सदर कोतवाली इलाके के एक गांव में रिश्ते को शर्मसार करने वाली घटना प्रकाश में आई है। यहां एक महिला ने पड़ोस में रहने वाली किशोरी को धोखे से घर बुलाया और उसे अपने बेटे की हवस मिटाने के लिए सौंप दिया। किशोरी के विरोध करने पर मां-बेटे ने उसे पीटने के साथ ही जान से मारने की धमकी दी। 

विज्ञापन



इलाके के एक गांव में रहने वाली किशोरी का कहना है 12 सितंबर को छोट्टन तिवारी की मां उसे बहाने से अपने घर बुला ले गई। जब किशोरी घर पहुंची तो दरवाजा बंद कर लिया गया। आरोप है वहां रहे छोट्टन तिवारी ने उसके साथ दुष्कर्म किया। किशोरी ने शोर मचाने का प्रयास किया तो आरोपित मां-बेटे ने उसे पीटने के साथ ही जान से मारने की धमकी दी। घटना की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।


घर में घुसकर विवाहिता से दुष्कर्म प्रयास
कोखराज कोतवाली इलाके के एक गांव में रहने वाली विवाहिता का कहना है 22 सितंबर को वह घर में अकेली थी। इस दौरान पड़ोस में रहने वाला युवक घर में घुस आया। महिला को अकेली पाकर युवक ने दुष्कर्म का प्रयास किया। शोरगुल होने पर वहां पहुंचे महिला के पति व ससुर को पीटा गया। मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें