फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: बच्चों के विवाद में जेठानी ने पुत्रियों संग देवरानी को पीटा

Mon, 25 Aug 2025 02:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
विज्ञापन
संदीपन घाट थानाक्षेत्र के बदनपुर गांव में शनिवार की शाम घर के बाहर खेल रहे बच्चों के बीच हुए विवाद में जमकर मारपीट हुई। देवरानी का आरोप है कि उसकी जेठानी ने पुत्रियों संग उसे इतना पीटा कि वह चोटिल हो गई। शोर सुनकर मौके पर पहुंचे लोगों ने उन्हें शांत कराया। घायल ने पुलिस को तहरीर दी है।
विज्ञापन

बदनपुर गांव की गीता देवी बताया कि उनके पति अनिल बाहर रहते हैं। वह बच्चों के साथ घर पर रहती है। शनिवार की शाम उसके बच्चे घर के बाहर जेठानी के बच्चों के साथ खेल रहे थे। खेल-खेल में बच्चों के बीच वाद-विवाद हो गया। उसके बच्चे ने जेठानी के बेटे को पीट दिया। वह रोते हुए घर पहुंचा और मां को मामले की जानकारी दी।
गीता आरोप है कि जेठानी अपनी तीन पुत्रियों के साथ उलाहना देने उनके घर आ गईं। चारों ने गाली देने का विरोध करने पर उसकी पिटाई कर दी। शोर सुनकर मौके पर पहुंचे लोगों ने बीचबचाव किया। घायल ने पुलिस चौकी जाकर आरोपी मां-बेटियों के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने जांच के बाद कार्रवाई की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें