फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डबल इंजन की सरकार ने किसानों को बना दिया खेतों का चौकीदार : डिंपल यादव

विज्ञापन
सैनी में आयोजित चुनावी जनसभा में जनता का अभिवादन करती डिंपल यादव, जया बच्चन व पल्लवी पटेल - फोटो : KAUSHAMBI
विज्ञापन
सपा की पूर्व सांसद डिंपल यादव ने कहा कि देश-प्रदेश में डबल इंजन की सरकार ने किसानों को खेतों का चौकीदार बना दिया। सात सौ किसानों की मौत को भुलाया नहीं जा सकता है। कहा कि सपा की सरकार बन रही है, पार्टी ने जो भी वादे किए हैं, वह सरकार बनने पर पूरे किए जाएंगे।
विज्ञापन

डिंपल ने सिराथू के सैनी स्थित कृषि मैदान में पार्टी प्रत्याशी पल्लवी पटेल, मंझनपुर के करारी स्थित और चायल के मखऊपुर में प्रत्याशी पूजा पाल के लिए चुनावी सभाएं कर सूबे की केंद्र और राज्य सरकार पर जमकर हमले किए। कहा कि समय बदल रहा है, हवा बदल रही है। डबल इंजन की सरकार में जंग लग गया है। कहा कि हाथरस कांड को आप लोग भूले तो नहीं हैं।
कहा कि भाजपा सरकार ने अपने ही मुकदमे वापस करा दिए। सात सौ किसानों की मौत को भुलाया नहीं जा सकता है। कहा कि कोरोना काल में भाजपा सरकार ऑक्सीजन नही दे पाई। मरने वालों को अंतिम संस्कार के लिए लकड़ी तक की व्यवस्था नही कर सकी। गंगा में लाशों के ढेर दिखाई दे रहे थे। कहा कि सपा की सरकार बन रही है। सपा ने जो भी वादे किए हैं, वह सरकार बनने पर पूरे होंगे।
विज्ञापन

चायल में डिंपल यादव ने कहा कि सरकारी नौकरियों में महिलाओं को 35 फीसदी आरक्षण दिया जाएगा। भाजपा ने राज्य कर्मचारियों, शिक्षकों के साथ धोखा किया। पुरानी पेंशन बहाली से 13 लाख से अधिक कर्मचारी लाभान्वित होंगे। सपा सरकार में कर्मचारियों के इलाज के लिए कैशलेस स्कीम तैयार की गई थी। इसे चिकित्सा, शिक्षा, समाज सेवा सहित विभिन्न क्षेत्रों में कार्य करने वालो को दिया जाएगा।
सरकार बनने पर इसे पूरी तरह से लागू किया जाएगा। इसी तरह वित्तविहीन शिक्षकों को सम्मानजनक मानदेय देने की व्यवस्था करने का भी आश्वासन दिया। कहा कि सपा सरकार अधिक से अधिक रोजगार देने का प्रयास करेगी। डिंपल यादव ने यश भारती सम्मान को फिर से शुरू करने का वादा किया। साथ ही नगर भारती सम्मान देने का भी एलान किया। सिराथू सीट से सपा समर्थित प्रत्याशी पल्लवी पटेल ने कहा कि भाजपाई गुंडई कर रहे हैं।
उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि वे हर एक का बायोडाटा बनाकर रख लें। सरकार बनने पर एक-एक से हिसाब चुकता करेंगी। चुनावी सभाओं में जिलाध्यक्ष दयाशंकर यादव, महासचिव मौला बख्स, परवेज अख्तर अंसारी, हरीमोहन यादव, शिवमोहन चौधरी, प्रदीप चौधरी, सोनी चौधरी, सबी हैदर, पूर्व मंत्री मतेश चंद्र सोनकर, अशर्फी लाल शास्त्री, दयाशंकर यादव, डॉ. असलम, पूर्व विधायक राम सजीवन निर्मल, आनंद मोहन पटेल आदि मौजूद रहे।
तीन बहुएं आई हैं वोट मांगने : जया बच्चन
सैनी में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए राज्यसभा सांसद जया बच्चन ने कहा कि सिराथू की धरती पर तीन बहुएं जया बच्चन, डिंपल यादव और खुद पल्लवी पटेल वोट मांगने के लिए आईं हैं। जया ने कहा कि वह मप्र की हैं। उनका ससुराल इलाहाबाद में हैं। उनका परिवार जातिवाद में विश्वास नहीं करता है। उन्होंने अपनी बेटी की शादी पंजाबी से और बेटे की शादी बंगाली परिवार में की है। उन्होंने डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य को झूठ बोलने वाला बताया। जया बच्चन ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि जिसके परिवार में भाई, भतीजे आदि न हों वह क्या परिवारवाद जानें?
डंडा मत उठाएं
करारी की जनसभा में सपा नेत्री डिंपल व जया बच्चन को देखने और सुनने के लिए भीड़ बेकाबू हुई तो पुलिस ने डंडा दिखाकर बैठने के लिए इशारा किया। इस पर जया बच्चन ने पुलिस वालों से कहा कि डंडा मत उठाएं। दस मार्च के बाद से डंडाराज खत्म हो जाएगा।
जया बच्चन से भीड़ ने की गाना सुनाने की हुई फरमाइश
सैनी कृषि मैदान में सभा के दौरान कार्यकर्ताओं ने मंच पर संबोधन कर रही जया बच्चन से गाना सुनाने की फरमाइश की। इस पर वह हंसते हुए बोलीं कि गाना गंगा किनारे का छोरा गाता है, वह नहीं। पर वह अगली बार आएंगी तो इस मांग को पूरा कर देंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें