फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: डॉक्टर को 13 घंटे डिजिटल अरेस्ट कर ठगे 31,500 रुपये

Sun, 24 Aug 2025 01:38 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
विज्ञापन
सरायअकिल इलाके के एक डॉक्टर को साइबर ठगों ने जाल में फंसाकर 13 घंटे तक डिजिटल अरेस्ट कर 31,500 रुपये ठग लिए। पीड़ित डॉक्टर ने मामले की शिकायत साइबर थाना पुलिस से की है। मामले की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन

डॉक्टर के मुताबिक, 15 अगस्त की दोपहर क्लीनिक पर मोबाइल पर आए एक लिंक को टच करने पर न्यूड फिल्म दिखने लगी। इसके बाद 18 अगस्त को अलग-अलग नंबरों से कॉल कर ठगों ने खुद को पुलिस अधिकारी बताकर धमकाया। कहा कि मांग पूरी न करने पर अश्लील वीडियो वायरल कर दिया जाएगा। डर दिखाकर उनसे स्कैनर के जरिये पहले 21,500 और फिर 10,000 रुपये ट्रांसफर करा लिए गए। एएसपी राजेश कुमार सिंह ने बताया कि शिकायत पर साइबर थाना प्रभारी को जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें