फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: जेल भेजा गया सामूहिक दुष्कर्म का आरोपी जिला पंचायत सदस्य

Wed, 13 Sep 2023 08:11 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
विज्ञापन
जेल भेजा गया सामूहिक दुष्कर्म का आरोपी जिला पंचायत सदस्य
विज्ञापन

- मारपीट की धारा के साथ ही एससी-एसटी एक्ट भी लगा
संवाद न्यूज एजेंसी
मंझनपुर। कड़ाधाम दर्शन करने आई महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म के आरोपी जिला पंचायत सदस्य के खिलाफ दर्ज एफआईआर में मारपीट की धारा और एससीएसटी एक्ट भी जोड़ दिया गया है। बुधवार को पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया।
विज्ञापन

सरायअकिल इलाके की एक महिला ने 11 अगस्त को कड़ाधाम थाने में तहरीर दी थी। आरोप लगाया था कि तीन अगस्त को वह दर्शन करने शक्ति पीठ कड़ाधाम आई थी। यहां से वापस जाते समय मीठेपुर सयांरा निवासी जिला पंचायत सदस्य शेरू ने लिफ्ट देने के बहाने उसे कार में बैठा लिया। फिर शेरू और उसके साथी जुबैर ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। मंगलवार की देर शाम कड़ाधाम पुलिस ने आरोपी को उसके घर से गिरफ्तार किया था। थानाध्यक्ष आशुतोष सिंह ने बताया कि पीड़िता के 164 के हुए बयान के बाद मुकदमे में धारा 323 और एससी-एसटी एक्ट भी जोड़ा गया है। उन्होंने बताया कि आरोपी के खिलाफ पहले से मारपीट और दुष्कर्म के दो अलग-अलग मामले दर्ज है। इनमें एक कोखराज तो दूसरा सैनी कोतवाली में दर्ज है। उन्होंने बताया कि बुधवार को आरोपी को जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें