फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: दूसरे जनपद से आए शिक्षकों का इंतजार खत्म, शुरू हुआ स्कूल आवंटन

Wed, 13 Sep 2023 07:51 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
विज्ञापन
दूसरे जनपद से आए शिक्षकों का इंतजार खत्म, शुरू हुआ स्कूल आवंटन
विज्ञापन

पहले दिन 12 प्रधानाध्यापकों को आवंटित किए गए स्कूल, अब 16 को सहायक अध्यापकों आवंटित होंगे विद्यालय
संवाद न्यूज एजेंसी
मंझनपुर। प्रदेश के अलग-अलग जिलों से स्थानांतरित होकर आए शिक्षकों के स्कूल आवंटन का इंतजार खत्म हो गया। बुधवार को 12 प्रधानाध्यापकों को ऑनलाइन स्कूल आवंटित किए गए।
विज्ञापन

जुलाई और अगस्त में अंतरजनपदीय स्थानांतरण के तहत दो चरणाें में 231 शिक्षक जिले में आए थे। इनमें से 13 प्रधानाध्यापक हैं। जनपद में आने के बाद सभी शिक्षकों ने स्कूल आवंटन के लिए आवेदन कर रखा है, लेकिन अगस्त में स्कूल आवंटन रुक गया था। ऐसे में अस्थायी तौर पर ही शिक्षक भेजे गए स्कूलों में बच्चों को पढ़ा रहे हैं। सचिव बेसिक शिक्षा के स्कूल आवंटन की प्रक्रिया पूरी करने के निर्देश के बाद पहले दिन बुधवार को सभी 12 प्रधानाध्यापकों को ऑनलाइन स्कूल आवंटित किए गए। बीएसए कमलेंद्र कुशवाहा ने बताया कि बाकी बचे 218 सहायक अध्यापक को 16 सितंबर को स्कूल आवंटित किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें