फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरात में विवाद, घर पहुंचे पहुंचे दूल्हा-दुल्हन को पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
पिपरी कोतवाली के काठगांव में शुक्रवार रात डीजे की धुन पर नाच रहे बरातियों के बीच बवाल होने के बाद मायके से ससुराल पहुंची दुल्हन के सामने ही परिवार के लोग आपस में भिड़ गए। शादी में हुए इस विवाद को लेकर हुई मारपीट में दूल्हा और दुल्हन भी अपने आप को बचा नहीं सके। झगड़े को लेकर नाराज लोगों ने दूल्हे और दुल्हन की भी पीट दिया। इस पर नव दंपती ने खुद कमरे में बंद कर अपनी जान बचाई। मामले को लेकर पीड़ित पक्ष ने पिपरी पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस ने जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन

पिपरी कोतवाली के शाहपुर पेरवा निवासी रघुनाथ ने अपनी बेटी अंजली की शादी क्षेत्र के इंगुआ उर्फ काठगांव के भैया लाल के बेटे शिव शंकर के साथ तय की थी। बृहस्पतिवार को वर पक्ष बरात लेकर लड़की के दरवाजे पर पहुंचा था। रात नौ बजे के करीब सभी बराती डीजे पर डांस करने में मस्त थे।
इसी बीच डांस के दौरान ही बराती और घराती आपस में भिड़ गए। लोगों ने बीचबचाव कर झगड़े को शांत कराते हुए विवाह की रश्में पूरी कराई गई। शुक्रवार की दोपहर वर पक्ष के लोग दुल्हन लेकर काठगांव पहुंचे। आरोप है कि वहां पहले से घात लगाकर बैठे बरात में शामिल करीब 25 लोगों ने दूल्हा समेत उसके रिश्तेदारों को गालीगलौज शुरू कर दी ।
विज्ञापन

विरोध पर हमलावरों ने मारपीट और बवाल शुरू कर दिया। यहां तक कि हमलावरों ने नव विवाहित जोड़े को भी पीटा। बड़ी घटना होने की आशंका पर दूल्हे और दुल्हन ने कमरे में भाग कर अपनी जान बचाई।
करीब आधा घंटा तक चले बवाल में दूल्हे के बहनोई धर्मेंद्र कुमार, बहन रेखा, भाई शिवमूरत, समेत पेरवा गांव का वाहन चालक संजय प्रजापति घायल हो गए। ग्रामीणों के ललकारने पर हमलावर मौके से भाग निकले। घटना की तहरीर पुलिस को दी गई है। पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए सीएचसी चायल भेजा है। इस बाबत इंस्पेक्टर श्रवण कुमार का कहना है मामला संज्ञान में है। घटना की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें