फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: रजिस्ट्री दफ्तर में मायूसी...दगाबाज नेटवर्क ने बैनामे पर लगाया ग्रहण

Wed, 15 Oct 2025 12:43 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
मंझनपुर निबंधन कार्यालय में सर्वर फेल होने के बाद कार्यालय में खड़े बैनामा कराने वाले लोग। संवा
विज्ञापन
तीनों तहसीलों के निबंधन कार्यालयों में सर्वर डाउन होने से दो दिनों से रजिस्ट्री का काम बाधित है। अधिकतर क्रेता और विक्रेता निराश लौट रहे। मंडल के अन्य जिलों में भी यही हाल रहा। नौकरी पेशा लोगों को ज्यादा दिक्कत हुई। त्योहारी सीजन में उन्हें अवकाश लेने में परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन


मंझनपुर तहसील में सोमवार दोपहर दो बजे से सर्वर डाउन था। दिनभर में केवल 10 रजिस्ट्री ही हो पाईं। मंगलवार को भी यही स्थिति रही। दोपहर करीब दो बजे तक मात्र आठ रजिस्ट्री हो सकी। जबकि आम दिनों में 18 से 20 बैनामा होता था।



सिराथू तहसील परिसर स्थित रजिस्ट्री ऑफिस में सोमवार सुबह से नेटवर्क की दिक्कत बनी हुई है। केवल पांच बैनामा ही हो सका जबकि सामान्य दिनों में 20 से 25 रजिस्ट्री होती थी। उपनिबंधक सर्तेंदु मिश्रा ने बताया कि सर्वर में तकनीकी खराबी के कारण कामकाज प्रभावित हुआ है। इसकी सूचना विभाग को दे दी गई है।
विज्ञापन




वहीं, चायल निबंधन कार्यालय में भी मंगलवार को सर्वर डाउन रहने से रजिस्ट्री कार्य लगभग ठप रहा। सुबह 11:15 बजे सर्वर बंद हुआ, जो सवा दो बजे तक चालू नहीं हो सका। इस बीच केवल चार रजिस्ट्री ही हो सकीं। उपनिबंधक अभिषेक कुमार सिंह ने बताया कि आमतौर पर प्रतिदिन 25 से 30 रजिस्ट्री होती हैं।



परेशान रहे क्रेता-विक्रेता और गवाह

फतेहपुर जनपद के धाता निवासी उमेश कुमार ने बताया कि उनको बिछौरा रोड पर एक प्लाॅट लेना था। ऑनलाइन प्रक्रिया पूरी हो चुकी है लेकिन सर्वर डाउन होने से सुबह से निबंधन कार्यालय में पत्नी व गवाहों के साथ खड़े रहना पड़ा। शाम चार बजे तक सर्वर नहीं चला। मंझनपुर के गांधी नगर निवासी रमेश कुमार मौर्य ने बताया कि उनको मंझनपुर विद्युत सब स्टेशन के निकट एक जमीन लेनी थी। इसके लिए सुबह से निबंधन कार्यालय में आ गए लेकिन काम नहीं हुआ। यही समस्या सिराथू में कसेंदा के पास जमीन खरीदने वाले झलवा के उमेशचंद्र ने बताई।





प्रयागराज और प्रतापगढ़ में भी लौटे लोग



प्रतापगढ़ के कुंडा में दो दिन के अंदर 80 पंजीकरण लंबित हो गए। सदर में 12 लोग रजिस्ट्री नहीं करा पाए। करीब-करीब यही स्थिति रानीगंज, पट्टी और लालगंज रजिस्ट्री दफ्तर की रही। एआईजी स्टाम्प यादवेंद्र द्विवेदी ने बताया कि सर्वर धीरे-धीरे चल रहा है। प्रयागराज में बमुश्किल 20-25 रजिस्ट्री हुई जबकि सामान्य दिनों में यह संख्या 50 से ज्यादा होती है।





सर्वर डाउन की जानकारी उच्चाधिकारियों को भेज दी गई है। जल्द ही समस्या के समाधान की उम्मीद है। लगातार दूसरे दिन तकनीकी खराबी से तहसील आने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। लोगों ने सर्वर सिस्टम को दुरुस्त कर जल्द सामान्य व्यवस्था बहाल करने की मांग की है।
विज्ञापन


-महेंद्र प्रताप मिश्र, एआईजी स्टांप
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें