फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

100 मीटर दौड़ में धर्मेंद्र ने अव्व्ल

विज्ञापन
विज्ञापन
मूकबधिर बच्चों की दौड़ में धर्मेंद्र ने मारी बाजी
विज्ञापन

मंझनपुर। समग्र शिक्षा अभियान के तहत शनिवार को सरसवां विकास खंड में दिव्यांग बच्चों के लिए ब्लाक स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। जिसमें मूकबधिर बच्चों की सौ मीटर दौड़ प्रतियोगिता में धर्मेंद्र प्रथम, शहनवाज द्वितीय व मो. सिद्दीक तीसरे स्थान पर रहे।
विज्ञापन

प्रतियोगिता का शुभारंभ एबीएसए सरसवां प्रमोद कुमार गुप्ता ने मां सरस्वती की प्रतिमा के सामने दीप जलाकर किया। इसके बाद दृष्टि बाधित बच्चों के लिए छूकर पहचानों प्रतियोगिता हुई। जिसमें आजाद सेन प्रथम, मुकेश द्वितीय व विट्टन तीसरे स्थान पर रहीं। शारीरिक दिव्यांग बच्चों के लिए रंगोली, ट्राईसाइकिल रेस और मानसिक दिव्यांग बच्चों के लिए फैंसी ड्रेस व जलेबी दौड़ आदि प्रतियोगिताएं कराई गई। प्रतियोगिता के समापन अवसर पर विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार वितरित किया गया। इस दौरान टीचर शारदा कुमार सिंह, छोटेलाल पाल, अनिल सिंह, पंकज साहू आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें