फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोमवती अमावस्या पर श्रद्धालुओं ने लगाई पुण्य की डुबकी

विज्ञापन
पूरब शरीरा स्थित झारखंडी मंदिर में बरगद की पूजा अर्चना करती महिलाएं - फोटो : KAUSHAMBI
विज्ञापन
सोमवती अमावस्या पर जिले के विभिन्न गंगा घाटों पर आस्था का सैलाब उमड़ा। श्रद्धालुओं ने गंगा में पुण्य की डुबकी लगाकर नजदीकी मंदिरों में दर्शन-पूजन किया। साथ ही दान-दक्षिणा देकर पुण्यार्जन किया।
विज्ञापन

ज्येष्ठ माह की अमावस्या पर श्रद्धालु भोर से ही गंगा घाटों पर जुटने शुरू हो गए।
सोमवाती अमावस्या को कड़ा के कुबरी, बाजार, कालेश्वर, अकबरपुर, हनुमान, असदपुर, शहजादपुर, बदनपुर, फतेहपुर आदि गंगाघाटों पर भक्तों का सैलाब उमड़ा। घाटों पर तड़के से ही डुबकी लगाने का सिलसिला शुरू हो गया। गंगा स्नान के बाद श्रद्धालुओं ने घाट पर ही पूजा-अर्चना की। कुछ स्थानों पर घाट के समीप स्थित मंदिरों में पूजा पाठ किया गया। भक्तों की भीड़ को देखते हुए पुलिस प्रशासन मुस्तैद रहा।
पति की दीर्घायु, व सुख-समृद्धि के लिए महिलाओं ने रखा वट सावित्री का व्रत
वट अमावस्या पर सोमवार को महिलाओं ने उपवास रखा। वट वृक्ष की विधि-विधान से पूजा कर अटल सौभाग्य की कामना की। महिलाओं ने सुबह से ही उपवास रखकर पूजा की थाली के साथ पारंपरिक ढंग से पूजा-अर्चना करने के लिए नजदीकी वट वृक्ष के नीचे एकत्र हुईं। वट वृक्ष का महिलाओं ने विधि-विधान के साथ पूजन किया। इस दौरान महिलाओं ने वट वृक्ष पर कच्चे सूत के धागे लपेटे। वट वृक्ष की परिक्रमा कर अपने सुहाग की दीर्घायु के लिए ईश्वर से प्रार्थना की।
विज्ञापन

इस दौरान वट वृक्ष के नीचे बैठकर महिलाओं ने वट सावित्री व्रत की कथा सुनकर मन्नतें मांगी। जिला मुख्यालय मंझनपुर, करारी, सरायअकिल, पश्चिमशरीरा, सिराथू , भरवारी, अजुहा , सैनी , कड़ा , दारानगर , देवीगंज , अटसराय , टेढ़ीमोड , शहजादपुर , उदिहिंन सहित दर्जनों गांव में महिलाओं ने व्रत रखकर वट वृक्ष की पूजा की ।

कड़ा कुबरी घाट में गंगा स्नान करते भक्त- फोटो : KAUSHAMBI

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें