फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धूल भरी आंधी से तबाही, युवक की मौत जिले के कई स्थानों पर बिजली के पोल टूटने व फीडर ब्रेक डाउन से 70 गांवों की आपूर्ति ठप

विज्ञापन
मुख्यालय में शनिवार की शाम को आई तेज आंधी - फोटो : KAUSHAMBI
विज्ञापन
शनिवार शाम धूल भरी आंधी चलने से जन जीवन अस्त-व्यस्त हो गया। पेड़ गिरने की वजह से एक व्यक्ति की मौत हो गई। इसके अलावा कई जगह रास्तों पर पेड़ गिर जाने के कारण यातायात बाधित हुआ। आंधी ने बिजली व्यवस्था को भी चरमरा कर रख दिया। काफी पोल टूट जाने के कारण जिला मुख्यालय मंझनपुर सहित करीब 70 गांवों की आपूर्ति ठप हो गई। देर शाम तक बिजली कर्मचारी आपूर्ति बहाल करने की कोशिश में लगे रहे।
विज्ञापन

सारा दिन चटख धूप के बाद शाम को अचानक बादल छाए तो मौसम सुहाना हो गया। इसके कुछ ही देर तेज हवा के साथ धूल भरी आंधी चलने लगी। जिसकी वजह से जन-जीवन अस्त-व्यस्त हो गया। लोगों के घर के बाहर पड़े टिन-छप्पर हवा के झोंके में उ़ड़ गए। कोखराज कोतवाली के बिदनपुर निवासी सोनेलाल घर के पास खड़ा था। आंधी के कारण उसके ऊपर नीम का पेड़ भरभराकर गिर पड़ा। घटना की जानकारी पर ग्रामीण मौके पर पहुंचे। सोनेलाल को जब तक बाहर निकाल कर अस्पताल ले जाया जाता, उसकी सांसें थम चुकी थीं।
इसी तरह कौशाम्बी कोतवाली के दाई का पूरा निवासी आनंद कुमार द्विवेदी अपनी बहन के यहां गुहौली जा रहे थे। जैसे ही वह कनैली गांव स्थित गैस एजेंसी के पास पहुंचे तभी आंधी चलने लगी। आनंद एक स्थान पर खड़े हो गए तभी पेड़ की डाल उसके ऊपर आ गिरी घटना में आनंद को काफी चोटें आई हैं। स्थानीय लोगों की मदद से उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इतना ही नहीं आंधी ने बिजली विभाग को भी नुकसान पहुंचा है। आंधी के कारण बिजली के कई पोल उखड़ गए। फीडर भी ब्रेक डाउन हो गए। इससे मंझनपुर डिवीजन से जुड़े मुख्यालय सहित करीब 70 गांवों की बत्ती गुल हो गई। गर्मी के कारण लोग सड़कों पर घूमते नजर आए।
विज्ञापन

आंधी की वजह से विद्युत उपकेंद्र भरसवां, घटमापुर, कमालपुर, दारानगर, मूरतगंज, गोपसहसा क्षेत्र के 70 गांवों में पोल टूटने के कारण आपूर्ति ठप हो गई है। जिसे बहाल करने का प्रयास किया जा रहा है। मुख्यालय में भी तकनीकी दिक्कत आई है। जिसे ठीक किया जा रहा है।
विज्ञापन

अंकित कुमार एक्सईएन विद्युत

आंधी के दौरान कनैली में सड़क पर गिरे पेड़ को हटाते लोग- फोटो : KAUSHAMBI

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें