फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: सोने-चांदी के बढ़े दाम से ज्वेलरी बाजार में मंदी

Tue, 16 Sep 2025 01:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
विज्ञापन
सोने-चांदी के दामों में लगातार बढ़ोतरी से ज्वेलरी बाजार में सुस्ती छा गई है। दुकानों पर ग्राहकों की आवाजाही में कमी आई है। सबसे ज्यादा परेशानी छोटे व्यापारियों को हो रही है, जिन्हें पहले से तय रेट पर दिए गए आर्डरों को पूरा करने में दिक्कत पेश आ रही है।
विज्ञापन

ऑल इंडिया स्वर्णकार समाज के अध्यक्ष राजू सोनी ने बताया कि महंगाई ने बाजार की रौनक कम कर दी है। ग्राहक अब भारी आभूषणों की बजाय हल्के वजन के आभूषणों का ऑर्डर दे रहे हैं। पिपरकुंडी के राम अभिलाष मौर्य ने कहा कि उन्होंने बेटी की शादी के लिए गहनों का बजट बनाया था, लेकिन बढ़ती कीमतों के चलते अब वह उतनी ज्वेलरी नहीं खरीद पाएंगे।
विज्ञापन

मजबूरी में हल्के गहनों से ही काम चलाना होगा। व्यापारी वर्ग का कहना है कि अगर दामों में कमी नहीं आई तो आगामी त्योहारों पर भी बिक्री पर असर पड़ेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें