फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोखराज में विवाहिता की हत्या कर गंगा पुल से फेंकी लाश

विज्ञापन
विज्ञापन
कोखराज कोतवाली के सिहोरी टोल प्लाजा के समीप गंगा नदी पुल के नीचे मंगलवार सुबह एक विवाहिता का शव मिलने से सनसनी फैल गई। महिला के गले पर स्याह निशान थे। अनुमान लगाया गया कि महिला की हत्या कहीं और करने के बाद शव यहां लाकर फेंक गया है। घटना की जानकारी पर पहुंची पुलिस ने शव की शिनाख्त कराने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। दोपहर बाद पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

गंगा नदी के पुल के समीप स्थानीय गांव के लोग मंगलवार सुबह मछली मारने गए थे। इस दौरान उनकी नजर एक 30 वर्षीय महिला के शव पर पड़ी। महिला ने काले रंग का कढ़ाईदार सूट, छींटदार लैगी व प्रिंटेड गुलाबी रंग का स्वेटर पहना था।
मछुआरों की सूचना पर कोखराज पुलिस भी पहुंच गई। महिला के गले पर स्याह निशान था। आशंका है कि महिला की गला दबाकर हत्या की गई है। इसके बाद कातिलों ने शव को गंगा नदी के पुल के पास डाल दिया। इंस्पेक्टर गणेश प्रसाद का कहना है कि आसपास के गांवों से लोगों को बुलाकर शव की शिनाख्त का प्रयास किया गया।
विज्ञापन

राधा की खोजबीन करते पहुंचे मायके वाले, शव देख मिली राहत
सिहोरी में विवाहिता का शव मिलने की जानकारी पर कोतवाली इलाके के एक गांव में रहने वाला भारत लाल शिनाख्त के लिए पहुंचा। भारत लाल का कहना था कि उसकी बेटी राधा की शादी बरक्कतपुर निवारी कुंवर सिंह से हुई थी। तीन दिन पहले उसकी बेटी दामाद के साथ पैसा निकालने बैंक गई थी। इसके बाद से उसका कुछ पता नहीं चला। भारत लाल ने बताया कि उसकी बेटी की भी उम्र करीब 30 साल है। इस पर पुलिस ने शव ने शव दिखाया। शव किसी और का होने पर उसकी जान में जान आई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें