फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाले में उतराता मिला युवक का शव, सनसनी

विज्ञापन
dead body of a young man found landing in the a drain - फोटो : KAUSHAMBI
विज्ञापन
कोतवाली के कोरीपुर गांव के एक व्यक्ति का सोमवार सुबह गांव के बाहर नाले में शव मिला। युवक रविवार शाम घर से मछली मारने की बात कहकर निकला था। परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

कोरीपुर गांव निवासी मंगली सरोज (35) रविवार को नाले में मछली मारने जाने की बात कहकर निकला था। देर रात तक वह घर नहीं लौटा तो परिवार के लोग परेशान हो गए। काफी खोजबीन के बाद भी मंगली का पता नहीं चल सका। घटना की जानकारी रात को ही पुलिस को दी गई।
इसके बाद सोमवार सुबह गांव के लोग नाले की तरफ नित्यक्रिया के लिए गए तो मंगली का शव पानी में उतरा रहा है। शव मिलने की सूचना से सनसनी फैल गई। घटना की जानकारी होने पर मंगली के परिजन भी नाले के पास आ गए। परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर सर्वेश सिंह का कहना है कि परिजनों की सूचना पर पुलिस ने लाश पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मंगली घर से मछली का शिकार करने जाने की बात कहकर निकला था। परिवार के लोगों की तरफ से किसी तरह की तहरीर नहीं मिली है। घटना एक हादसा लग रही है। फिलहाल पोस्टमार्टम रिपोर्ट में ही मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें