फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेकाबू ट्रक ने युवक को रौंदा, मौत

Thu, 11 Apr 2019 12:19 AM IST
shailendra Kumar अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
विज्ञापन
विज्ञापन
पश्चिमशरीरा। महेवाघाट कोतवाली क्षेत्र के हिनौता गांव में बुधवार सुबह सड़क पार कर रहे एक युवक को बेकाबू ट्रक ने रौंद दिया। हादसे में मौके पर ही उसकी मौत हो गई। घटना से पीड़ित परिवार में कोहराम मच गया है।
विज्ञापन


     हिनौता निवासी बड़का (34) पुत्र रामनरेश किसानी करके परिवार का खर्च चलाता था। बुधवार सुबह वह घर के पास लगे हैंडपंप पर नहाने गया था। लौटते वक्त सड़क पार करते समय मंझनपुर से महेवाघाट की ओर जा रहे तेज रफ्तार ट्रक ने उसको कुचल दिया। हादसे में मौके पर ही उसकी सांसें टूट गईं। दुर्घटना देख मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। पीड़ित परिजन दहाड़ मारकर रो पड़े। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने जांच के बाद मृतक का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उधर, हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें